Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़smallcap penny stock bartronics india jumps 10 percent hit upper circuit do you own
₹12 के शेयर में लगा 10% का अपर सर्किट, कल अहम बैठक में बदल जाएगा कंपनी का नाम

₹12 के शेयर में लगा 10% का अपर सर्किट, कल अहम बैठक में बदल जाएगा कंपनी का नाम

संक्षेप:

बारट्रॉनिक्स इंडिया के शेयरों में गुरुवार को तूफानी तेजी देखी गई। सप्ताह के चौथे दिन यह शेयर 12 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले करीब 10 पर्सेंट चढ़कर 13.21 रुपये तक पहुंच गया। बता दें कि शेयर के 52 हफ्ते का हाई 24.62 रुपये है।

Dec 11, 2025 05:24 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bartronics India share price: आईटी सेक्टर से जुड़ी कंपनी-बारट्रॉनिक्स इंडिया के शेयरों में गुरुवार को तूफानी तेजी देखी गई। सप्ताह के चौथे दिन यह शेयर 12 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले करीब 10 पर्सेंट चढ़कर 13.21 रुपये तक पहुंच गया। इस दौरान शेयर में अपर सर्किट लगा। इससे पहले बुधवार को भी शेयर डिमांड में रहे थे। बता दें कि शेयर के 52 हफ्ते का हाई 24.62 रुपये और 52 हफ्ते का लो 11 रुपये है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शेयर में तेजी की वजह?

बारट्रॉनिक्स इंडिया के शेयरों में उछाल ऐसे समय में आया है जब कंपनी ने बताया कि उसका बोर्ड 12 दिसंबर 2025 को बैठक करेगा। इस बैठक में कंपनी का नाम बदलकर Avio स्मार्ट मार्केट स्टेक लिमिटेड करने के प्रस्ताव सहित कई अहम कारोबारी प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। कंपनी का यह रीब्रांडिंग कदम उसके बिजनेस मॉडल में बड़े बदलाव और नई रणनीतिक दिशा को दिखाता है।

बता दें कि बारट्रॉनिक्स, एग्री-टेक और हेल्थ-टेक की ओर बढ़ रहा है। इसी उद्देश्य से कंपनी कॉर्पोरेट गवर्नेंस, रेगुलेटरी अनुपालन, बड़े रिलेटेड-पार्टी ट्रांजैक्शन, उधार लेने की सीमा और अन्य वित्तीय अनुमोदनों से जुड़ी तैयारियों का भी मूल्यांकन करेगी। कंपनी ने 1 दिसंबर 2025 को बोर्ड मीटिंग के दौरान प्रोजेक्ट AVIO की घोषणा की थी, जो उसके नए व्यवसाय विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। यह एक यूनिफाइड रूरल प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य वित्तीय सेवाओं, कृषि और ग्रामीण बाजार को एक राष्ट्रीय नेटवर्क में जोड़ना है।

बारट्रॉनिक्स इंडिया के नतीजे

हाल ही में बारट्रॉनिक्स इंडिया ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का संचालन से प्राप्त राजस्व बढ़कर ₹1,239.67 लाख हो गया, जो सालाना और तिमाही आधार पर 40% वृद्धि है। कंपनी का नेट प्रॉफिट भी बढ़कर ₹100.43 लाख हो गया जबकि जून तिमाही में यह ₹44.71 लाख था। वहीं, FY26 की पहली छमाही में कुल राजस्व ₹2,122.98 लाख रहा और टैक्स के बाद लाभ 27% बढ़कर ₹145.14 लाख पर पहुंच गया।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।