
76 लाख रुपये से 3 करोड़ के ऊपर पहुंचा मुनाफा, 5 दिन में 43% चढ़ गया यह शेयर
स्मॉलकैप कंपनी पावना इंडस्ट्रीज के शेयर 5 दिन में 43% से अधिक उछल गए हैं। पावना इंडस्ट्रीज को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 3.02 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 76 लाख का प्रॉफिट हुआ था।
ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी पावना इंडस्ट्रीज के शेयरों में पिछले कुछ दिन से अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। पावना इंडस्ट्रीज के शेयर गुरुवार को BSE में 5 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 26.49 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 दिन में कंपनी के शेयरों में 43 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। कंपनी को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में जबरदस्त मुनाफा हुआ है और इससे कंपनी के शेयरों को मजबूती मिली है। तीसरी तिमाही में पावना इंडस्ट्रीज का मुनाफा 297 पर्सेंट बढ़ा है।
76 लाख रुपये से बढ़कर 3 करोड़ रुपये के पार पहुंचा मुनाफा
पावना इंडस्ट्रीज (Pavna Industries) के वित्तीय नतीजे चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शानदार रहे हैं। तीसरी तिमाही में टैक्स भुगतान के बाद कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 297.37 पर्सेंट बढ़ा है। पावना इंडस्ट्रीज को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 3.02 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 76 लाख रुपये का प्रॉफिट हुआ था। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 36 पर्सेंट बढ़ा है। अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 108.03 करोड़ रुपये रहा, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 79.43 करोड़ रुपये था।
5 दिन में 43% से ज्यादा चढ़ गए कंपनी के शेयर
पावना इंडस्ट्रीज (Pavna Industries) के शेयर पिछले 5 दिन में 43 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। ऑटो कंपोनेंट्स बनाने वाली इस स्मॉलकैप कंपनी के शेयर 6 फरवरी 2026 को 18.28 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 12 फरवरी 2026 को 26.49 रुपये पर जा पहुंचे हैं। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से पावना इंडस्ट्रीज के शेयर दबाव में हैं। कंपनी के शेयर पिछले 6 महीने में 30 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। वहीं, पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 38 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। पावना इंडस्ट्रीज के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 49.44 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 16.50 रुपये है।
शेयर का बंटवारा भी कर चुकी है कंपनी
पावना इंडस्ट्रीज (Pavna Industries) अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। कंपनी ने अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा है। पावना इंडस्ट्रीज ने सितंबर 2025 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा। पावना इंडस्ट्रीज टू-व्हीलर्स, थ्री-व्हीलर्स, पैसेंजर व्हीकल्स और कमर्शियल व्हीकल्स के लिए पार्ट्स बनाती है। कंपनी इग्निशन स्विच, फ्यूल टैंक कैप्स, ऑटो लॉक, ऑयल पंप्स, कार्बोरेटर्स, फ्यूल कॉक्स, डाइ-कास्टिंग कंपोनेंट्स, स्विचेज और हैंडल्स बनाती है।

लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ें



