Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Smallcap GRM Overseas crossed 500 rupee hits 52 week high company announced 2 bonus Share
1 पर 2 बोनस शेयर बांटने का ऐलान, नई ऊंचाई पर पहुंचा छोटकू शेयर, 1975% की तूफानी तेजी

1 पर 2 बोनस शेयर बांटने का ऐलान, नई ऊंचाई पर पहुंचा छोटकू शेयर, 1975% की तूफानी तेजी

संक्षेप:

जीआरएम ओवरसीज के शेयर गुरुवार को 500 रुपये के पार पहुंच गए और 52 हफ्ते का नया हाई बनाया है। कंपनी के शेयर BSE में इंट्राडे के दौरान 2% की तेजी के साथ 502.95 रुपये पर जा पहुंचे। कंपनी ने 2 बोनस शेयर बांटने का ऐलान किया है।

Nov 20, 2025 04:24 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मल्टीबैगर स्टॉक जीआरएम ओवरसीज में लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिली है। जीआरएम ओवरसीज के शेयर गुरुवार को 500 रुपये के पार पहुंच गए हैं और 52 हफ्ते का नया हाई बनाया है। कंपनी के शेयर गुरुवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 2 पर्सेंट की तेजी के साथ 502.95 रुपये पर जा पहुंचे। जीआरएम ओवरसीज ने पिछले दिनों ही अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर बांटने का ऐलान किया है। कंपनी के शेयर पिछले पांच साल में 1975 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

1 पर 2 बोनस शेयर बांटेगी मल्टीबैगर कंपनी
स्मॉलकैप कंपनी जीआरएम ओवरसीज ने अपने निवेशकों को 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर बांटने की घोषणा की है। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर देगी। जीआरएम ओवरसीज ने अभी बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं की है। मल्टीबैगर कंपनी ने इससे पहले जुलाई 2021 में भी 2:1 के रेशियो में शेयरधारकों को बोनस शेयर दिए थे। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर बांटे। कंपनी अपने शेयर का बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) भी कर चुकी है। कंपनी ने नवंबर 2021 में अपने शेयर को 5 टुकड़ों में बांटा। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर को 2-2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांटा।

ये भी पढ़ें:स्मॉलकैप कंपनी को नेपाल में बड़ा ऑर्डर, रेखा झुनझुनवाला के पास हैं 5000000 शेयर

1975% से ज्यादा उछल गए हैं जीआरएम ओवरसीज के शेयर
स्मॉलकैप कंपनी जीआरएम ओवरसीज ने पिछले पांच साल में अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर पिछले पांच साल में 1975 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। जीआरएम ओवरसीज के शेयर 20 नवंबर 2020 को 23.62 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 20 नवंबर 2025 को 502.95 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 150 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। पिछले छह महीने में कंपनी के शेयर 60 पर्सेंट से ज्यादा उछले हैं।

ये भी पढ़ें:2966 करोड़ रुपये का मिला बड़ा काम, नवरत्न कंपनी के शेयर बन गए रॉकेट

61% बढ़ा है कंपनी का मुनाफा
जीआरएम ओवरसीज (GRM Overseas) का कंसॉलिडेटेड मुनाफा चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 61 पर्सेंट बढ़कर 14.76 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 9.19 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 15 पर्सेंट बढ़कर 362.43 करोड़ रुपये रहा है। सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी का इबिट्डा मार्जिन 7.32 पर्सेंट रहा है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।