Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Smallcap GRM Overseas announced 2 bonus Share company stock hits record high
1 पर 2 फ्री शेयर बांटने का ऐलान, नई ऊंचाई पर पहुंचे शेयर, 61% बढ़ा है मुनाफा

1 पर 2 फ्री शेयर बांटने का ऐलान, नई ऊंचाई पर पहुंचे शेयर, 61% बढ़ा है मुनाफा

संक्षेप:

स्मॉलकैप कंपनी जीआरएम ओवरसीज ने बोनस शेयर बांटने की घोषणा की है। कंपनी 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर देगी। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर बांटेगी। कंपनी के शेयर 5 साल में 1800 पर्सेंट से ज्यादा उछले हैं।

Nov 14, 2025 12:48 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्मॉलकैप कंपनी जीआरएम ओवरसीज ने अपने शेयरधारकों के लिए एक बड़े तोहफे का ऐलान किया है। कंपनी ने अपने निवेशकों को बोनस शेयर बांटने की घोषणा की है। जीआरएम ओवरसीज 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर देगी। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर बांटेगी। जीआरएम ओवरसीज ने अभी बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं की है। कंपनी ने इससे पहले जुलाई 2021 में 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर दिए थे। जीआरएम ओवरसीज अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए कंपनी के शेयर
एग्रीकल्चरल सेक्टर से जुड़ी कंपनी जीआरएम ओवरसीज के शेयर शुक्रवार को BSE में 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर पहुंच गए। जीआरएम ओवरसीज के शेयर शुक्रवार को BSE में 7 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 489 रुपये पर जा पहुंचे। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 135 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर 60 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। पिछले एक साल में जीआरएम ओवरसीज के शेयरों में 135 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर 19 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। वहीं, पिछले पांच साल में जीआरएम ओवरसीज के शेयरों में 1870 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 175.95 रुपये है।

ये भी पढ़ें:'मालिक' ने खरीदे और 44 लाख शेयर, बढ़ाया कंपनी में हिस्सा, SBI लाइफ का भी है दांव

61% बढ़ा है जीआरएम ओवरसीज का मुनाफा
जीआरएम ओवरसीज का कंसॉलिडेटेड मुनाफा चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 61 पर्सेंट बढ़ा है। चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में स्मॉलकैप कंपनी को 14.76 करोड़ रुपये का प्रॉपिट हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में जीआरएम ओवरसीज को 9.19 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 15 पर्सेंट बढ़कर 362.43 करोड़ रुपये रहा है। सितंबर 2025 तिमाही के लिए जीआरएम ओवरसीज का इबिट्डा मार्जिन 7.32 पर्सेंट रहा है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।