दनादन चौथी बार बोनस शेयर बांटने का ऐलान, शेयर का बंटवारा भी कर चुकी है कंपनी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • स्मॉलकैप कंपनी हार्डविन इंडिया अपने शेयरधारकों को चौथी बार बोनस शेयर देने जा रही है
  • कंपनी ने 2:5 के रेशियो में बोनस शेयर बांटने की घोषणा की है
  • यानी, कंपनी हर 5 शेयर पर 2 बोनस शेयर देगी
  • हार्डविन इंडिया के शेयर पिछले 5 साल में 700 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं
दनादन चौथी बार बोनस शेयर बांटने का ऐलान, शेयर का बंटवारा भी कर चुकी है कंपनी

स्मॉलकैप कंपनी हार्डविन इंडिया ने अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। हार्डविन इंडिया ने अपने निवेशकों को 2:5 के रेशियो में बोनस शेयर बांटने की घोषणा की है। यानी, कंपनी शेयरधारकों को हर 5 शेयर पर 2 बोनस शेयर देगी। कंपनी ने अभी बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट अनाउंस नहीं की है। हार्डविन इंडिया अपने निवेशकों को दनादन चौथी बार बोनस शेयर बांटने जा रही है। कंपनी के शेयर सोमवार को BSE में 24.79 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।

अर्थोराइज्ड शेयर कैपिटल बढ़ाने की मंजूरी
हार्डविन इंडिया (Hardwyn India) ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 5 जून को हुई मीटिंग में 2:5 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने पर विचार किया और इसे मंजूरी दी है। बोनस इश्यू के साथ ही हार्डविन इंडिया के बोर्ड ने कंपनी की अर्थोराइज्ड शेयर कैपिटल को मौजूदा 50 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 70 करोड़ रुपये करने की मंजूरी दी है।

पहले ही 3 बार बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी
स्मॉलकैप कंपनी हार्डविन इंडिया (Hardwyn India) अपने शेयरधारकों को चौथी बार बोनस शेयर बांटने जा रही है। कंपनी इससे पहले निवेशकों को 3 बार बोनस शेयर दे चुकी है। कंपनी ने जुलाई 2022 में 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। हार्डविन इंडिया ने जून 2023 में 1:3 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 3 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। हार्डविन इंडिया ने दिसंबर 2024 में 2:5 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 5 शेयर पर 2 बोनस शेयर बांटे। स्मॉलकैप कंपनी अपने शेयर का बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) भी कर चुकी है। कंपनी ने जून 2023 में अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा।

700% से ज्यादा उछल गए हैं हार्डविन इंडिया के शेयर
स्मॉलकैप कंपनी हार्डविन इंडिया (Hardwyn India) के शेयर पिछले 5 साल में 700 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। हार्डविन इंडिया के शेयर 11 जून 2021 को 3 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 8 जून 2026 को 24.79 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 110 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है। पिछले एक साल में हार्डविन इंडिया के शेयर 67 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 37 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। हार्डविन इंडिया किचेन, डोर, ग्लास, वार्डरोब और स्लाइडिंग हार्डवेयर सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,