छोटा शेयर बड़ा कमाल, 1 साल में 1021% का रिटर्न, निवेशक मालामाल
स्मॉल-कैप कैटेगरी में आने वाला और 100 रुपये से कम मूल्य वाला स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स का शेयर मजबूत तिमाही नतीजों की बदौलत 5% के अपर सर्किट तक पहुंच गया। यह छोटा सा शेयर बड़ा कमाल दिखाते हुए 1 साल में 1021 पर्सेंट का छप्परफाड़ रिटर्न देकर अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है।
स्मॉल-कैप कैटेगरी में आने वाला और 100 रुपये से कम मूल्य वाला स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स का शेयर मजबूत तिमाही नतीजों की बदौलत 5% के अपर सर्किट तक पहुंच गया। कंपनी ने 14 नवंबर को इन नतीजों की घोषणा की थी। शेयर ने पिछले बंद भाव 54.16 रुपये की तुलना में 56 रुपये पर शुरुआत की और सुबह इसमें 56.86 रुपये का इंट्राडे हाई दर्ज किया गया। यही नहीं, यह छोटा सा शेयर बड़ा कमाल दिखाते हुए 1 साल में 1021 पर्सेंट का छप्परफाड़ रिटर्न देकर अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है।
शानदार रिटर्न का दौर जारी
स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स का शेयर लगातार एक महत्वपूर्ण तेजी के दौर से गुजर रहा है। पिछले एक महीने में इसने 39.23% की बढ़त दर्ज की है, जबकि छह महीने की अवधि में यह 222% का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है।
चालू वर्ष (YTD) की बात करें तो इस स्मॉल-कैप शेयर ने 500% की अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज करते हुए अपनी कीमत 9.56 रुपये से बढ़ाकर मौजूदा स्तर तक पहुंचा दी है। वास्तव में, पिछले एक साल में इस शेयर ने 1,021% की वृद्धि दर्ज करते हुए निवेशकों का पैसा दोगुना से भी अधिक कर दिया है।
सितंबर तिमाही के मजबूत नतीजे
15 नवंबर को एक्सचेंज में दायर अपनी रिपोर्ट में, स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स ने 30 सितंबर, 2025 को समाप्त तिमाही (Q2 FY26) में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में पिछले साल की समान अवधि के 0.83 करोड़ रुपये की तुलना में 300% की वृद्धि दर्ज करते हुए 3.4 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ घोषित किया। ऑपरेशन से होने वाला राजस्व भी पिछले साल के 18 करोड़ रुपये से बढ़कर इस दूसरी तिमाही में 158% का उछाल आते हुए 46.20 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
कुल आय भी बढ़कर 3.50 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 8.1 करोड़ रुपये थी। सितंबर तिमाही के लिए कंपनी ने लगभग 4.15 करोड़ रुपये का ईबीआईटीडीए (EBITDA) दर्ज किया, जो परिचालन प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार को दर्शाता है। वहीं, सितंबर तिमाही FY26 के लिए कुल आय 49 करोड़ रुपये रही, जो FY25 की समान अवधि में 18.2 करोड़ रुपये थी।





