सरकार का बड़ा फैसला! PPF, सुकन्या और SCSS की ब्याज दरों पर आ गया बड़ा अपडेट, इस स्कीम में सबसे ज्यादा प्रॉफिट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • केंद्र सरकार ने जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के लिए PPF, सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), SCSS, NSC और पोस्ट ऑफिस की सभी स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है
  • लगातार 9वीं तिमाही तक ब्याज दरें स्थिर रहने से करोड़ों निवेशकों को पहले की तरह सुरक्षित और तय रिटर्न मिलता रहेगा
PPF, SCSS, SSY

अगर आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS), नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) या पोस्ट ऑफिस की किसी स्मॉल सेविंग्स स्कीम में निवेश करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। जी हां, क्योंकि केंद्र सरकार ने जुलाई से सितंबर 2026 (Q2 FY27) तिमाही के लिए सभी स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है, यानी निवेशकों को पहले की तरह ही ब्याज मिलता रहेगा। यह लगातार 9वीं तिमाही है, जब सरकार ने इन योजनाओं की ब्याज दरों को स्थिर रखा है।

सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न वालों को राहत

वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग (Department of Economic Affairs) ने जारी अधिसूचना में कहा है कि 1 जुलाई 2026 से 30 सितंबर 2026 तक सभी स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स पर वही ब्याज दरें लागू रहेंगी, जो 1 अप्रैल से 30 जून 2026 की तिमाही में थीं। इससे उन लाखों निवेशकों को राहत मिलेगी, जो सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न के लिए इन सरकारी योजनाओं में पैसा लगाते हैं।

सरकार समय-समय पर इन योजनाओं की ब्याज दरों की समीक्षा करती है। इसके लिए सरकारी बॉन्ड की यील्ड, बाजार में ब्याज दरों का स्तर, आर्थिक परिस्थितियां और अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक हालात जैसे कई पहलुओं पर विचार किया जाता है। हालांकि, इस बार सरकार ने किसी भी योजना की ब्याज दर में बदलाव करना उचित नहीं समझा।

बचत योजनालॉक-इन अवधिब्याज दर (वार्षिक)
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)21 साल8.2%
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)15 साल7.1%
सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS)5 साल8.2%
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC)5 साल7.7%
किसान विकास पत्र (KVP)परिपक्वता तक7.5%
मंथली इनकम स्कीम (MIS)5 साल7.4%
पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंटकोई लॉक-इन नहीं4.0%
1 वर्ष की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD)1 साल6.9%
2 वर्ष की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD)2 साल7.0%
3 वर्ष की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD)3 साल7.1%
5 वर्ष की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD)5 साल7.5%
5 वर्ष की आवर्ती जमा (Recurring Deposit - RD)5 साल6.7%

किस स्कीम पर सबसे ज्यादा रिटर्न?

इन योजनाओं में सबसे अधिक ब्याज सुकन्या समृद्धि योजना और सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम पर 8.2% की दर से मिल रहा है। वहीं, पीपीएफ जैसी लोकप्रिय योजना पर निवेशकों को 7.1% का सुरक्षित रिटर्न मिलता रहेगा।

कब हुआ था आखिरी बदलाव?

गौर करने वाली बात यह है कि स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में आखिरी बड़ा बदलाव अप्रैल 2024 में किया गया था। उस समय सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर 8% से बढ़ाकर 8.2% कर दी थी। इसके अलावा तीन वर्ष की पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट की ब्याज दर भी 7% से बढ़ाकर 7.1% कर दी गई थी। इसके बाद से लगातार नौ तिमाहियों तक सरकार ने इन दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।

एक्सपर्ट का मानना है कि शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव के दौर में सरकारी स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स निवेशकों के लिए सुरक्षित विकल्प बनी हुई हैं। इन योजनाओं में सरकार की गारंटी होती है, इसलिए पूंजी सुरक्षित रहती है और निश्चित ब्याज भी मिलता है। कई योजनाओं में आयकर लाभ भी उपलब्ध होता है, जिससे लंबी अवधि के निवेशकों को अतिरिक्त फायदा मिलता है।

अगर आप जोखिम से बचते हुए सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं, तो पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना, एससीएसएस, एनएससी और पोस्ट ऑफिस की अन्य योजनाएं आज भी बेहतर विकल्प मानी जा रही हैं। सरकार द्वारा ब्याज दरें स्थिर रखने का फैसला ऐसे निवेशकों के लिए भरोसा बनाए रखने वाला कदम माना जा रहा है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़सरकार का बड़ा फैसला! PPF, सुकन्या और SCSS की ब्याज दरों पर आ गया बड़ा अपडेट