Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Small cap stock under 50 rupees Hazoor Multi Projects share surges 13500 percent return
13,500% चढ़ गया ₹50 से कम का यह शेयर, अब कल फोकस में रहेंगे शेयर

13,500% चढ़ गया ₹50 से कम का यह शेयर, अब कल फोकस में रहेंगे शेयर

संक्षेप:

कंपनी को नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से आशय पत्र (LOA) मिला है, जिसके बाद शेयर में हलचल बढ़ने की संभावना है। यह स्टॉक पिछले एक महीने में 14% तक चढ़ा है, लेकिन छह महीने में करीब 13% गिरा है।

Dec 07, 2025 01:46 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Small cap stock: ₹50 से कम कीमत वाला स्मॉल-कैप मल्टीबैगर स्टॉक हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स (Hazoor Multi Projects) सोमवार को शेयर बाजार में खास ध्यान खींचेगा। कंपनी को नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से आशय पत्र (LOA) मिला है, जिसके बाद शेयर में हलचल बढ़ने की संभावना है। यह स्टॉक पिछले एक महीने में 14% तक चढ़ा है, लेकिन छह महीने में करीब 13% गिरा है। इसके बावजूद पिछले पांच साल में इसने निवेशकों की दौलत को 13,500% से ज्यादा बढ़ाकर जोरदार मल्टीबैगर रिटर्न दिए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कंपनी ने क्या कहा

कंपनी ने शनिवार को एक्सचेंज को जानकारी देते हुए बताया कि उसे NHAI ने कृष्णागिरी शुल्क प्लाजा (TN) पर यूज़र फी कलेक्शन और टॉयलेट ब्लॉक्स की मेंटेनेंस का ठेका दिया है। यही नहीं, हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स को अंकधल फी प्लाजा (महाराष्ट्र) पर फी कलेक्शन और आसपास की सुविधाओं के रखरखाव का एक और बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। दोनों ऑर्डर ई-टेंडरिंग के तहत मिले हैं और इन्हें एक साल की समयसीमा में पूरा किया जाएगा। कुल मिलाकर, इन प्रोजेक्ट्स की वैल्यू करीब ₹277 करोड़ है।

क्या है डिटेल

हालांकि ऑर्डर मजबूत हैं, लेकिन कंपनी का तिमाही प्रदर्शन थोड़ा कमजोर रहा। Q2 FY26 में हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स की आय करीब ₹102 करोड़ दर्ज हुई, जो सालाना आधार पर लगभग 33% की गिरावट है। कंपनी इस बार मुनाफे से घाटे में चली गई और इसे करीब ₹9.9 करोड़ का नेट लॉस हुआ, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने प्रॉफिट कमाया था। यह गिरावट कंपनी के फाइनेंशियल्स पर दबाव को दर्शाती है, खासकर ऐसे समय में जब शेयर अपनी मल्टीबैगर पहचान के चलते चर्चा में रहता है।

फिर भी, कंपनी ने FY 2024–25 के लिए शेयरधारकों को अंतिम डिविडेंड देने का ऐलान किया। हज़ूर मल्टी प्रोजेक्ट्स ने ₹0.20 प्रति शेयर का डिविडेंड जारी किया, जिसे 29 सितंबर 2025 को हुई AGM में मंजूरी मिली। यह भुगतान 22 सितंबर 2025 की रिकॉर्ड डेट तक शेयर रखने वाले निवेशकों को दिया गया। अब NHAI के नए ऑर्डर से उम्मीद है कि कंपनी की ग्रोथ ट्रैक पर वापसी हो सकती है और स्टॉक में नयी तेजी दिख सकती है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।