₹8 के शेयर को खरीदने की लूट, 1360% चढ़ गया भाव, निवेशक मालामाल

Feb 16, 2026 08:02 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बाजार एक्सपर्ट का मानना है कि लंबी तेजी के बाद मुनाफावसूली (प्रॉफिट बुकिंग) स्वाभाविक है, जिसके चलते इसमें गिरावट आई। इसके बावजूद कंपनी का बिजनेस मॉडल और ऑर्डर बुक निवेशकों का भरोसा बनाए हुए है।

₹8 के शेयर को खरीदने की लूट, 1360% चढ़ गया भाव, निवेशक मालामाल

Small Cap Stock: स्मॉल-कैप शेयर पावर एंड इंस्ट्रूमेंटेशन (गुजरात) ने लंबी अवधि में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न देकर खुद को बाजार के बड़े वेल्थ क्रिएटर्स में शामिल कर लिया है। करीब छह साल पहले जो शेयर महज ₹8.40 पर ट्रेड कर रहा था, वह अब बढ़कर ₹122.30 के आसपास पहुंच गया है। इस दौरान शेयर ने लगभग 1,360% की उछाल दर्ज की है। सालाना प्रदर्शन की बात करें तो CY21 में इस मल्टीबैगर स्टॉक ने 355% और CY24 में 537% का धमाकेदार रिटर्न दिया था। हालांकि CY25 में शेयर पर भारी बिकवाली का दबाव देखने को मिला और यह करीब 62% तक टूट गया, लेकिन लंबी अवधि के निवेशकों के लिए इसका ट्रैक रिकॉर्ड अब भी मजबूत नजर आता है।

क्या है डिटेल

पिछले साल शेयर ने ₹417 का नया रिकॉर्ड हाई भी छुआ था, लेकिन मौजूदा स्तर से यह अपने उच्चतम स्तर से करीब 71% नीचे ट्रेड कर रहा है। बाजार एक्सपर्ट का मानना है कि लंबी तेजी के बाद मुनाफावसूली (प्रॉफिट बुकिंग) स्वाभाविक है, जिसके चलते इसमें गिरावट आई। इसके बावजूद कंपनी का बिजनेस मॉडल और ऑर्डर बुक निवेशकों का भरोसा बनाए हुए है। कंपनी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करती है और इंस्टॉलेशन के बाद मेंटेनेंस सर्विस भी प्रदान करती है।

दिसंबर तिमाही के नतीजे

ताजा वित्तीय नतीजों की बात करें तो कंपनी ने दिसंबर तिमाही (Q3FY26) में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय ₹48.89 करोड़ रही, जो पिछले साल की समान तिमाही के ₹34.14 करोड़ से करीब 43% ज्यादा है। EBITDA भी बढ़कर ₹6.16 करोड़ हो गया, जो सालाना आधार पर लगभग 38% की वृद्धि दर्शाता है। वहीं शुद्ध मुनाफा ₹3.57 करोड़ रहा, जो पिछले साल के ₹3.19 करोड़ से बेहतर है। बढ़ती आय और मुनाफा यह दिखाते हैं कि कंपनी की ऑपरेशनल एफिशिएंसी मजबूत हो रही है।

कंपनी को मिल रहे बड़े ऑर्डर

तिमाही के दौरान कंपनी को कई बड़े ऑर्डर भी मिले हैं। इनमें अजमेर विद्युत वितरण निगम से मिला ₹102.78 करोड़ का इलेक्ट्रिफिकेशन प्रोजेक्ट खास तौर पर उल्लेखनीय है। यह ऑर्डर धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA) योजना के तहत सप्लाई, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग से जुड़ा टर्नकी कॉन्ट्रैक्ट है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर पद्मराज पद्मनाभन पिल्लई ने कहा कि मजबूत नतीजे अनुशासित क्रियान्वयन और लागत प्रबंधन का परिणाम हैं। उनके मुताबिक नए EPC और इंफ्रास्ट्रक्चर ऑर्डर से ऑर्डर बुक और रेवेन्यू विजिबिलिटी और मजबूत होगी।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;