Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Small cap stock dsm fresh foods focus on monday after this acquisition update share detail here
बिकवाली मोड में बंद हुआ था शेयर, इस ऐलान के बाद अब सोमवार को होगी हलचल

बिकवाली मोड में बंद हुआ था शेयर, इस ऐलान के बाद अब सोमवार को होगी हलचल

संक्षेप:

DSM फ्रेश फूड्स का शेयर प्राइस सोमवार को फोकस में रहेगा DSM फ्रेश फूड्स ने बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने Avyom फूडटेक प्राइवेट लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है, जिसमें उसे रेडी-टू-ईट फूड कंपनी में 51% हिस्सेदारी मिलेगी।

Jan 03, 2026 06:35 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

DSM Fresh Foods share: भारत में टेक्नोलॉजी-इनेबल्ड फ्रेश फूड्स प्लेटफॉर्म की पेरेंट कंपनी DSM फ्रेश फूड्स का शेयर प्राइस सोमवार को फोकस में रहेगा। यह हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी ने एक अधिग्रहण की घोषणा की है। DSM फ्रेश फूड्स ने बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने Avyom फूडटेक प्राइवेट लिमिटेड (AFPL) के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है, जिसमें उसे रेडी-टू-ईट फूड कंपनी में 51% हिस्सेदारी मिलेगी। बता दें कि DSM फ्रेश फूड्स के शेयर शुक्रवार को निगेटिव जोन में बंद हुए। यह शेयर 2.53% टूटकर 140.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रेडी फूड सॉल्यूशंस सेगमेंट में एंट्री

इस अधिग्रहण के साथ DSM फ्रेश फूड्स ने रेडी फूड सॉल्यूशंस सेगमेंट में औपचारिक रूप से एंट्री कर ली है, जिसमें रेडी-टू-ईट (RTE) और रेडी-टू-कुक (RTC) कैटेगरी शामिल हैं। यह अधिग्रहण कंपनी को विदेशी एक्सपोर्ट मार्केट में विस्तार करने में भी मदद करेगा। DSM फ्रेश फूड्स ने कहा कि वह ₹7.5 करोड़ के कैश निवेश के जरिए अधिग्रहण करेगी और एवियोम फूडटेक के शेयर खरीदेगी। कैश निवेश के बाद कंपनी के पास AFPL में 51% इक्विटी हिस्सेदारी होगी।

क्या कहा कंपनी ने?

DSM फ्रेश फूड्स ने कहा- कंपनी बोर्ड की मंज़ूरी के बाद AFPL में नए शेयर जारी करके बाहरी स्ट्रेटेजिक इन्वेस्टर को शामिल करने पर विचार कर सकती है। इस स्ट्रक्चर का मकसद ऑपरेटिंग मैनेजमेंट और लॉन्ग-टर्म कैपिटल पार्टनर्स के बीच मजबूत तालमेल सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही कंपनी के स्ट्रेटेजिक ग्रोथ लक्ष्यों को सपोर्ट करना है। इस अधिग्रहण में लगभग 5 एकड़ जमीन, एक पूरी तरह से चालू फूड प्रोसेसिंग फैसिलिटी और उससे जुड़े प्लांट-मशीनरी शामिल हैं। इसके साथ ही बैंक लोन और ट्रेड पेएबल्स जैसी संबंधित देनदारियों को भी लिया जाएगा।

इस ट्रांजैक्शन का फंड बिजनेस ट्रांसफर एग्रीमेंट (BTA) के तहत एक तय समय में अलग-अलग चरणों में लगाया जाएगा। DSM फ्रेश फूड्स ने कहा, "यह स्ट्रक्चर्ड डिप्लॉयमेंट कैपिटल डिसिप्लिन सुनिश्चित करता है, साथ ही एक कैलिब्रेटेड ऑपरेशनल रैंप-अप को भी सपोर्ट करता है।"

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026 की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।