Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Small cap stock Deccan Gold Mines Limited share surges 3 percent after debt free company
पूरी तरह कर्ज फ्री हुई यह कंपनी, खबर आते ही शेयर खरीदने की लूट, ₹97 का है भाव

पूरी तरह कर्ज फ्री हुई यह कंपनी, खबर आते ही शेयर खरीदने की लूट, ₹97 का है भाव

संक्षेप:

कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹1,871 करोड़ है। निवेशकों की नजर इस शेयर पर इसलिए टिकी रही क्योंकि कंपनी ने ऐलान किया कि उसने राइट्स इश्यू से मिली रकम से अपना पूरा कर्ज चुका दिया है।

Jan 05, 2026 03:20 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Small Cap Stock: स्मॉल-कैप माइनिंग कंपनी डेक्कन गोल्ड माइंस लिमिटेड के शेयर में आज सोमवार को अच्छी तेजी देखने को मिली। कंपनी का शेयर करीब 3.14% चढ़कर ₹97.50 के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। हालांकि बाद में इसमें थोड़ी मुनाफावसूली दिखी और शेयर ₹95.01 के आसपास ट्रेड करता नजर आया। फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹1,871 करोड़ है। निवेशकों की नजर इस शेयर पर इसलिए टिकी रही क्योंकि कंपनी ने ऐलान किया कि उसने राइट्स इश्यू से मिली रकम से अपना पूरा कर्ज चुका दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

₹228 करोड़ के कर्ज में थी कंपनी

दरअसल, डेक्कन गोल्ड माइंस सितंबर 2025 तक करीब ₹228 करोड़ के कर्ज में थी, जो उसके प्रोजेक्ट्स में निवेश और विस्तार की जरूरतों के चलते लिया गया था। कंपनी ने अपनी वित्तीय स्थिति मजबूत करने के लिए ₹314.70 करोड़ का राइट्स इश्यू लाया, जो 26 दिसंबर 2025 को सफलतापूर्वक बंद हुआ। इस राइट्स इश्यू से मिली रकम का इस्तेमाल करते हुए कंपनी ने सभी पुराने लोन चुका दिए। इसमें आर्डेंट स्टील्स को ₹75 करोड़, गोदावरी पावर एंड इस्पात को ₹120 करोड़ और हीरा फेरो एलॉयज को ₹8 करोड़, साथ ही उन पर लगा ब्याज भी शामिल है। इसके बाद कंपनी पूरी तरह डेट-फ्री हो गई है।

कंपनी ने क्या कहा

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. हनुमा प्रसाद मोडाली ने इसे डेक्कन गोल्ड के लिए एक अहम उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि कर्ज से पूरी तरह मुक्त होना कंपनी के लिए एक बड़ा मोड़ है। इससे न सिर्फ बैलेंस शीट मजबूत होगी, बल्कि अब कंपनी तेजी से एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन में निवेश कर सकेगी। उनका कहना है कि कंपनी की कुछ प्रमुख खदानें अब प्रोडक्शन के करीब हैं और प्रोजेक्ट्स की मजबूत पाइपलाइन के चलते आने वाले समय में तेज ग्रोथ की संभावना है।

कंपनी का कारोबार

अगर कंपनी के कारोबार की बात करें तो डेक्कन गोल्ड माइंस की स्थापना 1984 में हुई थी। कंपनी भारत और विदेशों में सोने के साथ-साथ अन्य कीमती और रणनीतिक खनिजों की खोज और खनन करती है। कर्नाटक के जोनागिरी और गनाजुर इसके प्रमुख प्रोजेक्ट्स हैं। वित्तीय नतीजों की बात करें तो Q2 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू ₹3 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही से कम है। हालांकि राहत की बात यह है कि कंपनी का नेट लॉस ₹68 करोड़ से घटकर ₹20 करोड़ पर आ गया है, जिससे निवेशकों को भविष्य को लेकर कुछ भरोसा मिलता नजर आ रहा है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,