
10 बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी, कमजोर बाजार में शेयर बना रॉकेट, दोगुना से ज्यादा बढ़ा है मुनाफा
स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स के शेयर गुरुवार को 13% से अधिक की तेजी के साथ 383.60 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी का मुनाफा दोगुना से ज्यादा बढ़ा है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों को 10 बोनस शेयर बांटे हैं।
जेम्स एंड ज्वैलरी इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स के शेयर गुरुवार को BSE में 13 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 383.60 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल के काफी करीब जा पहुंचे हैं। कंपनी का मुनाफा दोगुना से ज्यादा बढ़ा है और इसी के बाद स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स के शेयरों में यह जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। 5 साल के भीतर मल्टीबैगर कंपनी अपने निवेशकों को 10 बोनस शेयर बांट चुकी है।
दोगुना से ज्यादा बढ़ा है कंपनी का मुनाफा
स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स (Sky Gold and Diamonds) का मुनाफा दोगुना से ज्यादा बढ़ गया है। कंपनी को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 80.53 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में कंपनी को 36.53 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में कंपनी की टोटल इनकम 1775.12 करोड़ रुपये रही है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 1005.09 करोड़ रुपये थी। मुंबई स्थित स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स एक B2B ज्वैलरी मैन्युफैक्चर्स है।
4000% से ज्यादा उछल गए हैं स्काई गोल्ड के शेयर
स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स (Sky Gold and Diamonds) के शेयर पिछले 5 साल से कम में 4000 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। जेम्स एंड ज्वैलरी इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर 13 अप्रैल 2021 को 9.10 रुपये पर थे। स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स के शेयर 12 फरवरी 2026 को 383.60 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 3700 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। तीन साल में स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स के शेयर 1150 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। दो साल में कंपनी के शेयरों में 245 पर्सेंट के करीब तेजी आई है।
10 बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स ने पिछले 5 साल के भीतर अपने शेयरधारकों को 10 बोनस शेयर बांटे हैं। मल्टीबैगर कंपनी ने सितंबर 2022 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स ने दिसंबर 2024 में 9:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 9 बोनस शेयर दिए। स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 51.74 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 48.26 पर्सेंट है। शेयरहोल्डिंग का यह डेटा सितंबर 2025 तिमाही का है।

लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ें



