
लगातार डिविडेंड दे रही कंपनी के शेयरों का होगा बंटवारा, रिकॉर्ड डेट नए साल में
Stock Split News: एसकेएम एग प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट (SKM Egg Products Export) के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी के शेयरों को 2 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान कल यानी सोमवार को कर दिया।
Stock Split News: एसकेएम एग प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट (SKM Egg Products Export) के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी के शेयरों को 2 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान कल यानी सोमवार को कर दिया। अब आज शेयर बाजार में यह स्टॉक फोकस में रहेगा।
नए साल में रिकॉर्ड डेट
एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी में बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयरों को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू घटकर 5 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के लिए कंपनी ने 12 जनवरी 2025 को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी इस दिन शेयरों को दो हिस्सों में बांट दिया जाएगा।
शेयर बाजार में कैसा प्रदर्शन
बीते एक महीने में एसकेएम एग प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट के शेयरों की कीमतों में 4.57 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, तीन महीने में कंपनी के शेयरों का भाव 30 प्रतिशत बढ़ा है। 2025 में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 76 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी का 52 वीक हाई 464.70 रुपये और 52 वीक लो लेवल 151 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी का मार्केट कैप 1156 करोड़ रुपये का है। बता दें, सोमवार को मार्केट के बंद होने के समय पर SKM Egg Products Export के शेयरों का भाव बीएसई में 439.30 रुपये के लेवल पर था।
तीन साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 222 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 5 साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 609 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
लगातार डिविडेंड दे रही है कंपनी
इस कंपनी ने आखिरी अगस्त के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। तब कंपनी ने योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 1.50 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2-24 में कंपनी ने एक शेयर पर 2.50 रुपये का डिविडेंड बांटा था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





