15 साल की SIP ने बदली निवेशकों की किस्मत, 5 स्कीम के परफॉर्मेंस ने चौंकाया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • तमाम एक्सपर्ट का मानना है कि लॉन्ग टर्म के लिए SIP में निवेश करना अब भी बेहतर है
  • कुछ म्यूचुअल फंड की स्कीम में निवेशकों को तगड़ा रिटर्न मिला है
15 साल की SIP ने बदली निवेशकों की किस्मत, 5 स्कीम के परफॉर्मेंस ने चौंकाया

पश्चिम एशिया संकट की वजह से भारतीय शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव आया है। इस माहौल के बीच मई महीने के दौरान इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश एक साल के सबसे निचले स्तर पर आ गया। इसके बावजूद SIP (सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान), म्यूचुअल फंड उद्योग का एक प्रमुख स्तंभ बना रहा। तमाम एक्सपर्ट का मानना है कि लॉन्ग टर्म के लिए SIP में निवेश करना अब भी बेहतर है। अगर लॉन्ग टर्म के लिहाज से देखें तो कुछ म्यूचुअल फंड की स्कीम में निवेशकों को तगड़ा रिटर्न मिला है। ऐसी ही एक स्कीम ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड (ICICI Prudential Mutual Fund) की पांच प्रमुख इक्विटी स्कीमों ने पिछले 15 वर्षों में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इनमें कुछ फंडों ने 18.5% तक का सालाना कंपाउंडेड रिटर्न (CAGR) हासिल किया है। आइए डिटेल में जान लेते हैं।

ICICI प्रूडेंशियल मिडकैप फंड

अगर सबसे बेहतर प्रदर्शन वाली स्कीम की बात करें तो ICICI प्रूडेंशियल मिडकैप फंड है। करीब 7,789 करोड़ रुपये के एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) वाले इस फंड ने 15 वर्षों में 18.50% CAGR रिटर्न दिया। रकम के हिसाब से देखें तो किसी निवेशक ने हर महीने 5,000 रुपये की SIP की होती, तो उसकी निवेश रकम बढ़कर लगभग 48.41 लाख रुपये हो जाती। वहीं, 10 हजार रुपये मासिक SIP का मूल्य करीब 96.83 लाख रुपये पहुंच गया होता।

इसी तरह, ICICI प्रूडेंशियल वैल्यू फंड का AUM करीब 58,954 करोड़ रुपये है। यह उन कंपनियों में निवेश के मौके तलाशता है जिनकी कीमत उनकी असल कीमत (इंट्रिन्सिक वैल्यू) के मुकाबले कम लगती है। इस फंड ने 15 साल में 16.44% का CAGR रिटर्न दिया है। 15 सालों में 5,000 की SIP बढ़कर लगभग 39.14 लाख रुपये हो गई है। वहीं, 10000 की मासिक SIP से लगभग ₹78.28 लाख जमा हो गए।

ICICI प्रूडेंशियल मल्टीकैप फंड की बात करें तो लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप कंपनियों में निवेश करता है। 17,675.80 करोड़ के AUM के साथ इस फंड ने 15 साल में 15.65% का CAGR रिटर्न दिया है। 15 साल में मासिक 5,000 की SIP की रकम 36.12 लाख और 10,000 की SIP की रकम 72.25 लाख हो गई है।

इसके अलावा ICICI प्रूडेंशियल फोक्स्ड इक्विटी फंड ने भी मजबूत प्रदर्शन किया। करीब 16,147 करोड़ रुपये के AUM वाले इस फंड ने पिछले 15 वर्षों में लगभग 15% CAGR रिटर्न दिया। 5,000 रुपये की मासिक SIP का मूल्य बढ़कर 32.81 लाख रुपये और 10,000 रुपये की SIP का मूल्य लगभग 65.62 लाख रुपये हो गया।

वहीं, ICICI प्रूडेंशियल लार्ज एंड मिडकैप फंड का AUM करीब 30,147 करोड़ रुपये है। इस कंपनी ने 15 वर्षों में 15.36% CAGR रिटर्न दिया। इस फंड में 5,000 रुपये की मासिक SIP की राशि बढ़कर 35.08 लाख रुपये और 10,000 रुपये की SIP करीब 70.17 लाख रुपये हो गई।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,