Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़silver surprise fastest ever 1 lakh rs kg rise on MCX now price cross 4 lakh rs mark
चांदी ने चौंकाया: सिर्फ 10 दिन में 1 लाख रुपये बढ़े दाम, सदन में उठा मुद्दा

चांदी ने चौंकाया: सिर्फ 10 दिन में 1 लाख रुपये बढ़े दाम, सदन में उठा मुद्दा

संक्षेप:

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमतों ने गुरुवार को इतिहास रचते हुए पहली बार ₹4 लाख प्रति किलोग्राम के आंकड़े को पार कर लिया। यह चांदी में अब तक की सबसे तेज ₹1 लाख प्रति किलोग्राम की बढ़त है। वहीं, चांदी की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी का मुद्दा सदन में भी उठा है।

Jan 29, 2026 01:51 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Silver latest rate: आम लोगों के बीच लोकप्रिय आभूषण सोना और चांदी की कीमतें सातवें आसमान पर हैं। खासतौर पर चांदी की कीमतों मे तेजी का जो सिलसिला है उससे हर कोई हैरान है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतें अब 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आंकड़े को पार कर गई हैं। अहम बात ये है कि सिर्फ 10 दिन में चांदी की कीमतों में एक लाख रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डेढ़ महीने मे 2 लाख रुपये बढ़े दाम

सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को चांदी 5 प्रतिशत से ज्यादा उछलकर ₹4,08,487 के उच्च स्तर तक पहुंच गई। वहीं, चांदी ने 19 जनवरी 2026 को ₹3 लाख प्रति किलोग्राम का स्तर छुआ था। इस लिहाज से सिर्फ 10 दिन में चांदी में अब तक की सबसे तेज ₹1 लाख प्रति किलोग्राम की बढ़त दर्ज की है। वहीं, चांदी ने 2 लाख रुपये से 3 लाख रुपये तक का सफर भी एक महीने से कम समय में तय किया है। दरअसल, 17 दिसंबर 2025 को चांदी की कीमत ₹2 लाख प्रति किलोग्राम के पार गई थी। इस तरह कहा जा सकता है कि करीब डेढ़ महीने में चांदी की कीमतों में 2 लाख रुपये का उछाल आया है।

सदन में उठा चांदी का मुद्दा

इस बीच, राज्यसभा में गुरुवार को चांदी की बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठा है। उच्च सदन में शून्यकाल के दौरान कांग्रेस सदस्य नीरज डांगी ने यह मुद्दा उठाया और कहा कि देश में सोने एवं चांदी की बेकाबू कीमतों ने ग्रामीण भारत विशेषकर महिलाओं एवं विवाह वाले परिवारों की कमर तोड़ कर रख दी है। उन्होंने कहा कि पिछले 13 महीनों में यानी दिसंबर 2024 से जनवरी 2026 के बीच भारत में चांदी की कीमतों में करीब 306 प्रतिशत और सोने की कीमतों में 111 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि भारत में सोना-चांदी नारी की सुरक्षा, आत्मसम्मान और पारिवारिक भविष्य से जुड़ा है और ऐसे देश में इनकी कीमतों में इस कदर बेलगाम वृद्धि सरकार की गंभीर नीतिगत और आर्थिक असफलता को दर्शाता है।

एक्सपर्ट का क्या कहना है?

विशेषज्ञों के अनुसार, भू-राजनीतिक तनाव, टैरिफ वॉर और सप्लाई से जुड़ी चिंताओं ने सोना और चांदी की कीमतों में तेजी को और हवा दी है। निवेशकों का भरोसा पारंपरिक वित्तीय परिसंपत्तियों से हटकर हार्ड एसेट्स, खासकर सोना-चांदी की ओर बढ़ रहा है। SAMCO सिक्योरिटीज के अपूर्व शेठ की मानें तो यूएस फेड की स्वतंत्रता को लेकर उठ रहे सवालों और काउंटरपार्टी रिस्क की चिंता ने तेजी को रफ्तार दी है। वहीं deVere ग्रुप के सीईओ निगेल ग्रीन का मानना है कि चांदी साल के अंत तक 200 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है। एनरिच मनी के सीईओ पोनमुदी आर के अनुसार, किसी भी गिरावट को निवेश के मौके के तौर पर देखा जाना चाहिए।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।