
चांदी एक झटके में 7725 रुपये उछली, सोना 741 रुपये चढ़ा, चेक करें लेटेस्ट रेट
Gold Silver Price 6 Jan.: आज सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में उछाल है। चांदी के भाव बिना जीएसटी 7725 रुपये उछलकर 244788 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए। यह नया ऑल टाइम हाई है। सोने के भाव में भी 741 रुपये की तेजी दर्ज की गई है।
Gold Silver Price 6 Jan.: आज सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में उछाल है। चांदी के भाव बिना जीएसटी 7725 रुपये उछलकर 244788 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए। यह नया ऑल टाइम हाई है। सोने के भाव में भी 741 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। जीएसटी समेत चांदी अब 252131 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। जबकि, 24 कैरेट गोल्ड का रेट अब जीएसटी समेत 141016 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
सोमवार को चांदी बिना जीएसटी 237063 रुपये पर बंद हुई। इसी तरह सोना बिना जीएसटी 136168 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज बिना जीएसटी सोना 136909 रुपये पर खुला। बिना जीएसटी सोना 29 दिसंबर 2025 के ऑल टाइम हाई 138181 से 1252 रुपये सस्ता हो चुका है। जबकि, आज 6 जनवरी को बिना जीएसटी चांदी 244788 रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंची है।
यह रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए हैं। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर 12 बजे वाला है।
कैरेट के हिसाब से गोल्ड के भाव
14 कैरेट गोल्ड का रेट भी 434 रुपये बढ़ा है। आज यह 80092 रुपये पर खुला और जीएसटी समेत यह 82494 रुपये पर है।
18 कैरेट गोल्ड में 556 रुपये की तेजी है। अब यह 102682 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत 105762 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
22 कैरेट गोल्ड की कीमत 679 रुपये महंगा होकर 125409 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। जीएसटी संग यह 129171 रुपये है।
आज 23 कैरेट गोल्ड भी 738 रुपये चढ़कर 136361 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 140451 रुपये हो गई है। अभी इसमें मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा है।
डिस्क्लेमर: सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)ने जारी किए हैं। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो।





