Silver Rate Today: आज 14 जुलाई को चांदी की गिरावट को लगा ब्रेक, जानिये क्यों आई तेजी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Silver Rate Today: दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान में चांदी के दाम में तेजी रही
  • आज चांदी में 1,397 रुपये की बढ़त रही
  • अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों को बढ़ाया है
silver rate

Silver Rate Today: दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान में चांदी के दाम में तेजी रही। आज चांदी में 1,397 रुपये की बढ़त रही। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों को बढ़ाया है। कल चांदी का दाम 4,758 रुपये की गिरावट के साथ 2,18,052 रुपये पर बंदे हुआ था। अगर आप चांदी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए कि आज मंगलवार 14 जुलाई को चांदी का दाम क्या रहा।

दिल्ली में चांदी का रेट

दिल्ली के बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,19,449 रुपये पर है। यहां चांदी का दाम 1397 रुपये चढ़ा है। यानी, ज्वैलरी मार्केट में 10 ग्राम चांदी का रेट 2,194 रुपये और 100 ग्राम चांदी का भाव 21,944 रुपये है। कल चांदी 4758 रुपये की गिरावट के साथ 2,18,052 रुपये पर बंद हुई।

यूपी में चांदी का रेट

यूपी की राजधानी लखनऊ में चांदी का दाम 2,20,686 रुपये है। यहां आज कीमतों में 890 रुपये की बढ़त रही। कल चांदी का दाम 2,19,796 रुपये पर बंद हुआ था।

चांदी का भाव1 किलोग्राम चांदी का रेट (रुपये में)10 ग्राम चांदी का रेट (रुपये में)
दिल्ली2,19,4492,194
मुंबई2,19,5592,195
यूपी2,20,6862,206
बिहार2,19,6502,196
राजस्थान2,19,3712,193
हरियाणा2,19,5102,195
पंजाब2,19,5102,195

बिहार में चांदी का भाव

बिहार की राजधानी पटना में चांदी का भाव 2,19,650 रुपये रहा। यहां आज सिल्वर 1598 रुपये महंगा हुआ है।

राजस्थान में चांदी का भाव

राजस्थान के जयपुर में चांदी का भाव 2,19,371 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां चांदी में 1319 रुपये महंगी हुई है। यहां कल चांदी का भाव 4,748 रुपये कम होकर 2,18,052 रुपये पर बंद हुआ था।

चांदी का भाव क्यों बढ़ा?

चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी का बड़ा कारण वैश्विक बाजार में आई तेजी और सेफ निवेश की बढ़ती मांग रही। अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते निवेशकों का रुझान कीमती मेटल की ओर बढ़ा है। इसका असर चांदी की कीमतों पर भी पड़ा। इसके अलावा, इंडस्ट्रियल मांग में मजबूती, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के दाम बढ़ने और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी के कारण घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई।

Sheetal

लेखक के बारे में

Sheetal
शीतल को पत्रकारिता में 15 सालों का अनुभव है। पर्सलन फाइनेंस, गोल्ड, सिल्वर, कारोबारी सफर और स्टार्टअप की खबरें लिखती हैं। अमर उजाला से अपने करियर की शुरुआत की। अब तक इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी, भास्कर, लाइव हिन्दुस्तान और मनीकंट्रोल हिंदी (Network18) में काम किया है। अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट एडिटर खबरें आप तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।