Silver Rate: आज चांदी हुई सस्ती, यूपी-बिहार-दिल्ली में इतना कम हुआ दाम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Silver Rate Today: आज गुरुवार को चांदी के दाम लगभग फ्लैट रहे
  • कल की तुलना में चांदी का भाव आज 1 रुपये कम हुआ है
  • कल एक किलोग्राम चांदी का रेट 5532 रुपये की बढ़त के साथ 2.27 लाख रुपये पर बंद हुआ था
silver rates today
आज चांदी हुई सस्ती, यूपी-बिहार-दिल्ली में इतना कम हुआ दाम

Silver Rate Today: आज गुरुवार को चांदी के दाम लगभग फ्लैट रहे। कल की तुलना में चांदी का भाव आज 1 रुपये कम हुआ है। कल एक किलोग्राम चांदी का रेट 5532 रुपये की बढ़त के साथ 2.27 लाख रुपये पर बंद हुआ था। आज 2,27,374 रुपये पर कारोबार कर रहा है। अगर आप भी चांदी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो 6 अगस्त का रेट जान लीजिए।

दिल्ली में चांदी का रेट

दिल्ली के बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2.27 लाख रुपये पर है। यहां चांदी का दाम 1 रुपया कम हुआ है। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम चांदी का रेट 2,273 रुपये और 100 ग्राम चांदी का भाव 22,737 रुपये रहा।

यूपी में चांदी का रेट

यूपी की राजधानी लखनऊ में चांदी का दाम 2,28,955 रुपये रहा। यहां आज कीमतों में 238 रुपये की गिरावट रही। कल चांदी का दाम 2.29 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।

बिहार में चांदी का भाव

बिहार की राजधानी पटना में चांदी का भाव 2.27 लाख रुपये रुपये रहा। यहां आज सिल्वर 79 रुपये सस्ती हुई है।

राजस्थान में चांदी का भाव

राजस्थान के जयपुर में चांदी का भाव 2,26,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां भी चांदी का दाम 471 रुपये कम हुआ है।

मुंबई में चांदी का भाव

मुंबई में चांदी का भाव 2,27,475 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां भी चांदी का दाम 127 रुपये कम हुआ है।

चांदी में गिरावट के कारण

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव से जुड़े घटनाक्रम और वैश्विक अनिश्चितताओं ने सोने की कीमतों को सहारा दिया है। निवेशकों को उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच समझौते की दिशा में प्रगति हो सकती है। इसके अलावा चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड भी लगातार मजबूत बनी हुई है। इलेक्ट्रिक वाहन, सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य इंडस्ट्री में चांदी का इस्तेमाल बढ़ने से इसकी मांग में इजाफा हुआ है। इंडस्ट्रियल मांग घटने या बढ़ने का असर चांदी की कीमतों पर पड़ता है।

Sheetal

लेखक के बारे में

Sheetal
शीतल को पत्रकारिता में 15 सालों का अनुभव है। पर्सलन फाइनेंस, गोल्ड, सिल्वर, कारोबारी सफर और स्टार्टअप की खबरें लिखती हैं। अमर उजाला से अपने करियर की शुरुआत की। अब तक इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी, भास्कर, लाइव हिन्दुस्तान और मनीकंट्रोल हिंदी (Network18) में काम किया है। अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट एडिटर खबरें आप तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़आज चांदी हुई सस्ती, यूपी-बिहार-दिल्ली में इतना कम हुआ दाम