Silver Rate Today: 14000 रुपये महंगी हुई चांदी, जानिये यूपी-बिहार में क्या रहा सिल्वर रेट
मुख्य बातें
- Silver Rate Today: आज चांदी के दाम में तेजी रही
- बीते तीन दिनों में चांदी का भाव 14000 रुपये महंगा हो गया है
- देश में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,46,920 रुपये रहा और इसमें 3980 रुपये की तेजी रही

Silver Rate Today: आज चांदी के दाम में तेजी रही। बीते तीन दिनों में चांदी का भाव 14000 रुपये महंगा हो गया है। देश में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,46,920 रुपये रहा और इसमें 3980 रुपये की तेजी रही। कल चांदी का भाव शाम में 6271 रुपये की बढ़त के साथ 2.42 लाख रुपये पर बंद हुआ। अगर आप भी चांदी के गहने खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो 21 अगस्त का रेट जान लीजिए।
दिल्ली में चांदी का रेट
दिल्ली के बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2.46 लाख रुपये पर है। यहां चांदी का दाम 3980 रुपये बढ़ा हुआ है। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम चांदी का रेट 2,460 रुपये और 100 ग्राम चांदी का भाव 24,000 रुपये रहा।
यूपी में चांदी का रेट
यूपी की राजधानी लखनऊ में चांदी का दाम 2,48,213 रुपये रहा। यहां आज कीमतों में सिर्फ 330 रुपये की तेजी रही।
बिहार में चांदी का भाव
बिहार की राजधानी पटना में चांदी का भाव 2.48 लाख रुपये रुपये रहा। यहां आज सिल्वर 3900 रुपये महंगा हुआ है।
राजस्थान में चांदी का भाव
राजस्थान के जयपुर में चांदी का भाव 2,46,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां चांदी का दाम 3860 रुपये बढ़ा है।
मुंबई में चांदी का भाव
मुंबई में चांदी का भाव 2,46,304 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां भी चांदी का दाम 3121 रुपये कम चढ़ा है।
चांदी महंगी होने की 3 बड़ी वजहें
चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण सोने की कीमतों में उछाल और ग्लोबल मार्केट में कीमती धातुओं की मजबूत मांग है। सोने में तेजी का असर चांदी पर भी पड़ता है, क्योंकि दोनों को निवेश के लिहाज से सुरक्षित संपत्तियों के तौर पर देखा जाते हैं। डॉलर में कमजोरी ने भी चांदी को सपोर्ट दिया है। डॉलर कमजोर होने पर दूसरी करेंसी में खरीदारी करने वाले निवेशकों के लिए चांदी सस्ती हो जाती है।
दूसरी बड़ी वजह अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उतार-चढ़ाव और ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता है। अमेरिकी ट्रेजरी के लॉन्ग टर्म बॉन्ड बायबैक के फैसले के बाद यील्ड में शुरुआती गिरावट आई, जिससे कीमती मेटल को सहारा मिला। हालांकि, महंगाई और फेड की ब्याज दरों को लेकर चिंता अभी बनी हुई है। ऐसे माहौल में निवेशक चांदी समेत कमोडिटी बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकते हैं।
इसके अलावा भू-राजनीतिक तनाव और इंडस्ट्रियल डिमांड भी चांदी की कीमतों को सहारा दे रही है। चांदी सिर्फ निवेश की मेटल नहीं है, बल्कि इसका इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल और कई इंडस्ट्रियल सेक्टर में होता है। ऐसे में वैश्विक स्तर पर मांग मजबूत रहने की उम्मीद और अमेरिका-ईरान जैसे तनाव के बीच सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से चांदी के भाव को सपोर्ट मिल रहा है।


