चांदी का दाम में आई तेजी, जानिये दिल्ली-यूपी-बिहार का सिल्वर रेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Silver Rate Today: आज सोमवार 27 जुलाई को चांदी के दाम में तेजी आई है
  • चांदी का दाम 1665 रुपये बढ़कर 2.23 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है
  • बीते हफ्ते चांदी का दाम 2.22 लाख रुपये रहा
₹6000 से अधिक गिरे चांदी के भाव, दिल्ली से लखनऊ तक चेक करें 10 gm सिक्के के आज के रेट
One kilogram fine silver bar, gold bars and silver coins, at a Goldenmark bullion dealer arranged in Warsaw,

Silver Rate Today: आज सोमवार 27 जुलाई को चांदी के दाम में तेजी आई है। चांदी का दाम 1665 रुपये बढ़कर 2.23 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। बीते हफ्ते चांदी का दाम 2.22 लाख रुपये रहा। अगर आप चांदी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए रेट।

दिल्ली में चांदी का रेट

दिल्ली के बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,23,895 रुपये पर है। यहां चांदी में 1665 रुपये की बढ़त रही। ज्वैलरी मार्केट में 10 ग्राम चांदी का रेट 2,238 रुपये और 100 ग्राम चांदी का भाव 22,389 रुपये है।

यूपी में चांदी का रेट

यूपी की राजधानी लखनऊ में चांदी का दाम 2,24,209 रुपये रहा। यहां आज कीमतों में 2635 रुपये की तेजी रही। कल चांदी का भाव 2,21,573 रुपये पर बंद हुआ था।

बिहार में चांदी का भाव

बिहार की राजधानी पटना में चांदी का भाव 2,23,957 रुपये रहा। यहां आज सिल्वर 1727 रुपये महंगा हुआ है।

राजस्थान में चांदी का भाव

राजस्थान के जयपुर में चांदी का भाव 2,23,895 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां भी चांदी का दाम 1665 रुपये चढ़ा है।

चांदी के दाम क्यों आई आज गिरावट?

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़े तनाव के दौरान सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेज उछाल आया था, लेकिन हालात सामान्य होने पर भी दाम में तेजी रही। अब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कुछ कम होने से बाजार का माहौल सुधरा है। इससे तेल की सप्लाई और महंगाई को लेकर चिंता घटी, जिसके बाद निवेशकों की खरीदारी बढ़ी। वहीं, चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली। इसकी वजह सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के साथ-साथ इंडस्ट्रियल डिमांड में मजबूती और डॉलर में नरमी रही, जिससे चांदी को भी समर्थन मिला।

Sheetal

लेखक के बारे में

Sheetal
शीतल को पत्रकारिता में 15 सालों का अनुभव है। पर्सलन फाइनेंस, गोल्ड, सिल्वर, कारोबारी सफर और स्टार्टअप की खबरें लिखती हैं। अमर उजाला से अपने करियर की शुरुआत की। अब तक इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी, भास्कर, लाइव हिन्दुस्तान और मनीकंट्रोल हिंदी (Network18) में काम किया है। अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट एडिटर खबरें आप तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़चांदी का दाम में आई तेजी, जानिये दिल्ली-यूपी-बिहार का सिल्वर रेट