बिहार-राजस्थान-दिल्ली में 4000 रुपये सस्ती हुई चांदी, जानिये क्यों आई गिरावट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Silver Price Today: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को चांदी में बड़ी गिरावट देखने को मिली है
  • चांदी का दाम बुलियन मार्केट में 4,019 रुपये तक कम हो गया है
  • सर्राफा बाजार में चांदी का 2.18 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर आ गया है
  • बीते शुक्रवार को चांदी का भाव 2,22,800 रुपये पर बंद हुआ था
India’s silver market

Silver Price Today: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को चांदी में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का दाम बुलियन मार्केट में 4,019 रुपये तक कम हो गया है। सर्राफा बाजार में चांदी का 2.18 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर आ गया है। बीते शुक्रवार को चांदी का भाव 2,22,800 रुपये पर बंद हुआ था। अगर आप चांदी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए कि सोमवार 13 जुलाई को क्या दाम रहा।

दिल्ली में चांदी का रेट

दिल्ली के बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,18,781 रुपये पर है। यहां चांदी का दाम आज 4,019 रुपये कम हुआ है। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम चांदी का रेट 2,187 रुपये और 100 ग्राम चांदी का भाव 21,870 रुपये है। बीते शुक्रवार को चांदी 2,029 रुपये की बढ़त के साथ 2,24,338 रुपये पर बंद हुई।

यूपी में चांदी का रेट

यूपी की राजधानी लखनऊ में चांदी का दाम 2,21,172 रुपये है। यहां आज दाम 3,410 रुपये कम हुआ है। बीते शुक्रवार को चांदी का दाम 2,24,582 रुपये पर बंद हुआ था।

बिहार में चांदी का भाव

बिहार की राजधानी पटना में चांदी का भाव 2,18,234 रुपये रहा। यहां आज सिल्वर 4,566 रुपये सस्ता हुआ है। पिछले हफ्ते चांदी का दाम 3,567 रुपये गिरकर 2,22,800 रुपये सस्ता हुआ था।

चांदी का भाव1 किलोग्राम चांदी का रेट (रुपये में)10 ग्राम चांदी का रेट (रुपये में)
दिल्ली2,18,7812,187
मुंबई2,18,7202,187
यूपी2,21,1722,211
बिहार2,18,2342,182
राजस्थान2,18,3732,183
हरियाणा2,18,7602,187
पंजाब2,18,7602,187

राजस्थान में चांदी का भाव

राजस्थान के जयपुर में चांदी का भाव 2,18,373 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां चांदी में सबसे ज्यादा 4,427 रुपये सस्ती हई है। पिछले हफ्ते चांदी का भाव 2,18,373 रुपये पर बंद हुआ था।

चांदी के दाम क्यों आई आज गिरावट?

अमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में अचानक आई तेजी ने सोने-चांदी की कीमतों पर असर डाला है। चांदी की कीमतों में गिरावट की सबसे बड़ी वजह इंटरनेशनल मार्केट में कमजोरी है। चांदी का भाव जनवरी 2026 में 4,10,00 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था। अब चांदी का दाम 2.18 लाख रुपये पर आ गया है। यानी चांदी का दाम अपने पीक से 1,92,000 रुपये कम हो चुका है।

दिवाली तक क्या रहेगा चांदी का भाव?

चांदी को लेकर ज्यादातर एक्सपर्ट के मुताबिक घरेलू बाजार में चांदी 2.20 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास रहेगी क्योंकि यहां इसे मजबूत सपोर्ट मिल रहा है। चांदी का भाव 2.20 लाख रुपये से लेकर 2.28 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक रह सकता है।

Sheetal

लेखक के बारे में

Sheetal
शीतल को पत्रकारिता में 15 सालों का अनुभव है। पर्सलन फाइनेंस, गोल्ड, सिल्वर, कारोबारी सफर और स्टार्टअप की खबरें लिखती हैं। अमर उजाला से अपने करियर की शुरुआत की। अब तक इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी, भास्कर, लाइव हिन्दुस्तान और मनीकंट्रोल हिंदी (Network18) में काम किया है। अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट एडिटर खबरें आप तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।