यूपी-बिहार-दिल्ली में चांदी हुई सस्ती, जानिये 31 जुलाई को कितना कम हुआ दाम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Silver Rate Today: आज शुक्रवार 31 जुलाई को चांदी के दाम में गिरावट आई है
  • चांदी का भाव 1298 रुपये तक कम हुआ है
  • सर्राफा बाजार में चांदी का रेट 2,18,699 रुपये पर है
Silver rate
यूपी-बिहार-दिल्ली में चांदी हुई सस्ती

Silver Rate Today: आज शुक्रवार 31 जुलाई को चांदी के दाम में गिरावट आई है। चांदी का भाव 1298 रुपये तक कम हुआ है। सर्राफा बाजार में चांदी का रेट 2,18,699 रुपये पर है। कल चांदी का दाम 2.19 लाख रुपये पर बंद हुआ था। अगर आप चांदी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो 31 जुलाई का रेट जान लीजिए।

दिल्ली में चांदी का रेट

दिल्ली के बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,18,699 रुपये पर है। यहां चांदी का दाम 1298 रुपये कम हुआ है। ज्वैलरी मार्केट में 10 ग्राम चांदी का रेट 2,186 रुपये और 100 ग्राम चांदी का भाव 21,860 रुपये है।

यूपी में चांदी का रेट

यूपी की राजधानी लखनऊ में चांदी का दाम 2,20,147 रुपये रहा। यहां आज कीमतों में 1609 रुपये की गिरावट रही। कल चांदी का दाम 2.21 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।

बिहार में चांदी का भाव

बिहार की राजधानी पटना में चांदी का भाव 2,18,500 रुपये रहा। यहां आज सिल्वर 1497 रुपये सस्ता हुआ है।

राजस्थान में चांदी का भाव

राजस्थान के जयपुर में चांदी का भाव 2,18,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां भी चांदी का दाम 1497 रुपये कम हुआ है।

चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह

चांदी की कीमतों में आज गिरावट की प्रमुख वजह निवेशकों की मुनाफावसूली और वैश्विक बाजार में बढ़ी अनिश्चितता रही। अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव से बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ा है। वहीं, डॉलर इंडेक्स में मजबूती आने से चांदी विदेशी खरीदारों के लिए महंगी हो गई, जिससे इसकी मांग कमजोर हुई है और कीमतों पर दबाव देखने को मिला।

इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख ने भी चांदी की कीमतों पर असर डाला है। फेड के भविष्य में ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना मजबूत होने से निवेशकों का रुझान डॉलर और अन्य सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ा। साथ ही ऊंची ब्याज दरों की आशंका से इंडस्ट्रियल मेटल की मांग को लेकर भी चिंता बढ़ी, जिसका असर चांदी की कीमतों पर पड़ा।

Sheetal

लेखक के बारे में

Sheetal
शीतल को पत्रकारिता में 15 सालों का अनुभव है। पर्सलन फाइनेंस, गोल्ड, सिल्वर, कारोबारी सफर और स्टार्टअप की खबरें लिखती हैं। अमर उजाला से अपने करियर की शुरुआत की। अब तक इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी, भास्कर, लाइव हिन्दुस्तान और मनीकंट्रोल हिंदी (Network18) में काम किया है। अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट एडिटर खबरें आप तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़यूपी-बिहार-दिल्ली में चांदी हुई सस्ती, जानिये 31 जुलाई को कितना कम हुआ दाम