Silver Rate Today: आज चांदी के भाव में रही तेजी, जानिये 21 जुलाई का सिल्वर रेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Silver Rate Today: आज सोने और चांदी दोनों के दाम में बढ़त देखने को मिली
  • चांदी का दाम 4,462 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2.23 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है
  • दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान में चांदी के दाम में तेजी रही
silver rate
चांदी के नए रिकॉर्ड से उछले हिंदुस्तान जिंक के शेयर, 5 साल में दिया मल्टीबैगर रिटर्न

Silver Rate Today: आज सोने और चांदी दोनों के दाम में बढ़त देखने को मिली। चांदी का दाम 4,462 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2.23 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान में चांदी के दाम में तेजी रही। कल चांदी का भाव 1970 रुपये की बढ़त के साथ 2.18 लाख रुपये पर बंद हुआ। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और घरेलू इंडस्ट्रियल मांग बढ़ने के कारण चांदी में तेजी आई है। अगर आप चांदी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए मंगलवार 21 जुलाई को क्या दाम रहा।

दिल्ली में चांदी का रेट

दिल्ली के बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,23,126 रुपये पर है। यहां चांदी में 4,462 रुपये की बढ़त रही। ज्वैलरी मार्केट में 10 ग्राम चांदी का रेट 2,231 रुपये और 100 ग्राम चांदी का भाव 22,312 रुपये है।

यूपी में चांदी का रेट

यूपी की राजधानी लखनऊ में चांदी का दाम 2,25,057 रुपये रहा। यहां आज कीमतों में 4,643 रुपये की तेजी रही। कल चांदी का भाव 2,25,057 रुपये पर बंद हुआ था।

बिहार में चांदी का भाव

बिहार की राजधानी पटना में चांदी का भाव 2,23,444 रुपये रहा। यहां आज सिल्वर 4780 रुपये महंगा हुआ है। कल चांदी का भाव 1970 बढ़त के साथ 2,18,664 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

राजस्थान में चांदी का भाव

राजस्थान के जयपुर में चांदी का भाव 2,23,089 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां भी चांदी का दाम 4,425 रुपये चढ़ा है। कल चांदी का दाम 2.23 लाख रुपये पर बंद हुआ।

चांदी के दाम क्यों बढ़ रहे हैं?

चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह अमेरिका, ईरान और मध्य-पूर्व से जुड़ी खबरों के कारण निवेशकों में चिंता बढ़ी हुई है। जब दुनिया में ऐसे हालात बनते हैं, तो लोग शेयर बाजार जैसे जोखिम वाले निवेश से पैसा निकालकर सोना और चांदी जैसी सुरक्षित चीजों में निवेश करना शुरू कर देते हैं। इससे चांदी की मांग बढ़ जाती है और कीमतें ऊपर चली जाती हैं।

दूसरी वजह चांदी की बढ़ती इंडस्ट्रियल डिमांड है। आज चांदी का इस्तेमाल सिर्फ गहने या सिक्के बनाने में ही नहीं होता, बल्कि सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक गाड़ियां, मोबाइल, लैपटॉप और कई इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने में होता है। इसलिए चांदी की खपत भी लगातार बढ़ रही है। मांग बढ़ने और सप्लाई सीमित रहने का असर सीधे कीमतों पर पड़ रहा है।

Sheetal

लेखक के बारे में

Sheetal
शीतल को पत्रकारिता में 15 सालों का अनुभव है। पर्सलन फाइनेंस, गोल्ड, सिल्वर, कारोबारी सफर और स्टार्टअप की खबरें लिखती हैं। अमर उजाला से अपने करियर की शुरुआत की। अब तक इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी, भास्कर, लाइव हिन्दुस्तान और मनीकंट्रोल हिंदी (Network18) में काम किया है। अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट एडिटर खबरें आप तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।