Silver Rate Today: चांदी ने लगाई ₹20236 ऊंची छलांग, दिल्ली, मुंबई, पटना, लखनऊ में क्या हैं रेट

Mar 02, 2026 01:12 pm ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Silver Rate Today 2 March: आईबीजेए के मुताबिक आज सोमवार 2 मार्च को चांदी 20236 रुपये की ऊंची छलांग के साथ बिना जीएसटी 286936 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली। जीएसटी समेत 2.95 लाख के पार चली गई है। कई शहरों में चांदी 300000 के बेहद करीब पहुंच गई है।

Silver Rate Today: चांदी ने लगाई ₹20236 ऊंची छलांग, दिल्ली, मुंबई, पटना, लखनऊ में क्या हैं रेट

Silver Rate 2 March: ईरान-इजरायल और अमेरिकी की जंग में चांदी के भाव में आज आसमान पर चढ़ गए हैं। आईबीजेए के मुताबिक आज सोमवार 2 मार्च को चांदी 20236 रुपये की ऊंची छलांग के साथ बिना जीएसटी 286936 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली। जीएसटी समेत 2.95 लाख के पार चली गई है। अगर 29 जनवरी के इसके सर्राफा मार्केट के ऑल टाइम हाई 385933 रुपये किलो से तुलना करें तो अभी चांदी शिखर से 98997 रुपये प्रति किलो सस्ती है। कई शहरों में चांदी 300000 के बेहद करीब पहुंच गई है।

अलग-अलग शहरों में चांदी के क्या हैं रेट

bullions.co.in के रेट के मुताबिक दिल्ली में आज का चांदी का भाव 296260 रुपये किलो है। इसमें 15120 रुपये की उछाल है। मुंबई में चांदी के रेट 15140 रुपये चढ़कर 296770 रुपये प्रति किलो और चेन्नई में 15180 रुपये महंगी होकर 297130 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। कोलकाता में चांदी 15120 रुपये उछली है। यह 296380 रुपये पर पहुंच गई है।

बिहार की राजधानी पटना में आज 1 किलो चांदी का भाव 14480 रुपये उछलकर 295960 रुपये किलो है। वहीं, राजस्थान की राजधानी जयपुर में चांदी 14490 रुपये महंगी होकर 296080 रुपये प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में आज चांदी का भाव 14500 रुपये प्रति किलो ऊपर 296200 रुपये है।

10 ग्राम के चांदी के सिक्के का क्या है भाव

दिल्ली में 10 ग्राम का चांदी का सिक्का आज 2660 रुपये में जबकि, लखनऊ में 2666 रुपये में बिक रहा है। मुंबई में यही सिक्का 2665 रुपये में मिल रहा है। दूसरी ओर कोलकाता में चांदी का 10 ग्राम का सिक्के का भाव आज 2662 रुपये है। चेन्नई में चांदी का इतने वजन का सिक्का आज 2670 रुपये में बिक रहा है।

FAQ

सवाल: 1kg चांदी की कीमत क्या है?

जवाब: 1KG चांदी की कीमत bullions.co.in के मुताबिक 296660 रुपये प्रति किलो है।

सवाल: आज दिल्ली में चांदी का क्या रेट है?

जवाब: आज दिल्ली में चांदी bullions.co.in के मुताबिक 296260 रुपये प्रति किलो है।

सवाल: 3 अक्टूबर 2025 को चांदी का भाव क्या था?

जवाब: 3 अक्टूबर 2025 को चांदी का भाव 145610 रुपये प्रति किलो था।

सवाल: 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव क्या है?

जवाब: bullions.co.in के मुताबिक दिल्ली में 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव 2,666 रुपये है।

सवाल: 1 किलो सोना कितने का है?

जवाब: 1 किलो सोना bullions.co.in के मुताबिक दिल्ली में 1,69,24,000 रुपये है।

नोट: IBJA दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक 12 से 1 के बीच और दूसरा 5 बजे के आसपास। वहीं, bullions.co.in पर रेट लगातार अपडेट होते रहते हैं। अभी ये रेट 12 से 1 के बीच वाले हैं।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,