चांदी के भाव गिरे, 2.15 लाख रुपये हुआ सिल्वर, जानिये क्यों आई गिरावट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Silver Rate Today: दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान में चांदी के दाम में गिरावट रही
  • चांदी का दाम 506 रुपये कम होकर 2.15 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है
  • कल चांदी का भाव 3,488 रुपये की गिरावट के साथ 2.16 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रहा
Silver Rate

Silver Rate Today: दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान में चांदी के दाम में गिरावट रही। चांदी का दाम 506 रुपये कम होकर 2.15 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। कल चांदी का भाव 3,488 रुपये की गिरावट के साथ 2.16 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रहा। अगर आप चांदी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए शुक्रवार 17 जुलाई को क्या दाम रहा।

दिल्ली में चांदी का रेट

दिल्ली के बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,15,685 रुपये पर है। यहां चांदी में 506 रुपये की गिरावट रही। ज्वैलरी मार्केट में 10 ग्राम चांदी का रेट 2,156 रुपये और 100 ग्राम चांदी का भाव 21,568 रुपये है। कल दिल्ली में चांदी का दाम 3,488 रुपये की गिरावट के साथ 2,16,685 लाख रुपये पर बंद हुआ था।

यूपी में चांदी का रेट

यूपी की राजधानी लखनऊ में चांदी का दाम 2,17,298 रुपये रहा। यहां आज कीमतों में 621 रुपये की गिरावट रही। कल चांदी का दाम 2,17 रुपये पर बंद हुआ था।

बिहार में चांदी का भाव

बिहार की राजधानी पटना में चांदी का भाव 2,15,563 रुपये रहा। यहां आज सिल्वर 628 रुपये सस्ता हुआ है। कल चांदी का भाव 3488 रुपये की गिरावट के साथ 2.16 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।

राजस्थान में चांदी का भाव

राजस्थान के जयपुर में चांदी का भाव 2,15,574 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां चांदी का दाम 617 रुपये गिरा है। यहां कल चांदी 2,16 लाख रुपये पर बंद हुई।

चांदी का भाव1 किलोग्राम चांदी का रेट (रुपये में)10 ग्राम चांदी का रेट (रुपये में)
दिल्ली2,15,6852,156
मुंबई2,15,6352,156
यूपी2,17,2982,172
बिहार2,15,5632,155
राजस्थान2,15,5742,155
हरियाणा2,15, 5802,155
पंजाब2,15,5802,155

चांदी की कीमतों में गिरावट क्यों आई?

वैश्विक बाजारों में भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद शुक्रवार को चांदी की कीमतों पर दबाव देखने को मिला। सुरक्षित निवेश की तलाश में निवेशकों ने सोने को प्राथमिकता दी, जबकि चांदी में मुनाफावसूली बढ़ गई। इससे घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी के दाम नरम रहे। चांदी एक इंडस्ट्रियल मेटल भी है और इसकी कीमतें वैश्विक आर्थिक गतिविधियों से काफी प्रभावित होती हैं। दुनिया की अर्थव्यवस्था और इंडस्ट्रियल मांग को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण निवेशकों ने चांदी में नई खरीदारी करने से परहेज किया। इससे कीमतों पर दबाव बना।

Sheetal

लेखक के बारे में

Sheetal
शीतल को पत्रकारिता में 15 सालों का अनुभव है। पर्सलन फाइनेंस, गोल्ड, सिल्वर, कारोबारी सफर और स्टार्टअप की खबरें लिखती हैं। अमर उजाला से अपने करियर की शुरुआत की। अब तक इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी, भास्कर, लाइव हिन्दुस्तान और मनीकंट्रोल हिंदी (Network18) में काम किया है। अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट एडिटर खबरें आप तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।