चांदी ने लगाई ₹8000 से अधिक की छलांग, अब इतना हुआ 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव
मुख्य बातें
- Silver Rate Today: चांदी के भाव में आज बड़ी उछाल दर्ज की जा रही है
- बुधवार के बंद भाव के मुकाबले चांदी 8432 रुपये प्रति किलो महंगी होकर 245230 रुपये पर खुली
- जीएसटी समेत 2.52 लाख के पार चली गई है
- हालांकि, अभी चांदी शिखर से 140703 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है

Silver Rate 19 Feb.: चांदी के भाव में आज बड़ी उछाल दर्ज की जा रही है। बुधवार के बंद भाव के मुकाबले चांदी 8432 रुपये प्रति किलो महंगी होकर 245230 रुपये पर खुली। जीएसटी समेत 2.52 लाख के पार चली गई है। अगर 29 जनवरी के इसके सर्राफा मार्केट के ऑल टाइम हाई 385933 रुपये किलो से तुलना करें तो अभी चांदी शिखर से 140703 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है।
इंटरनेशनल मार्केट में गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज स्पॉट सिल्वर में 0.5% की गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह 76.83 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। यह गिरावट पिछले सत्र में 5% से अधिक की भारी गिरावट के बाद आई है।
बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, निवेशक इस साल 0.25% की तीन दरों में कटौती की उम्मीद कर रहे हैं। अब सभी की निगाहें गुरुवार को आने वाले साप्ताहिक बेरोजगारी दावों (जॉबलेस क्लेम) के आंकड़ों और शुक्रवार को जारी होने वाले पर्सनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर (पीसीई) के आंकड़ों पर हैं। ये आंकड़े केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति पर आगे की राह साफ कर सकते हैं।
FAQ
सवाल: 1kg चांदी की कीमत क्या है?
जवाब: 1KG चांदी की कीमत IBJA के मुताबिक 245230 रुपये प्रति किलो है।
सवाल: आज दिल्ली में चांदी का क्या रेट है?
जवाब: आज दिल्ली में चांदी bullions.co.in के मुताबिक 246720 रुपये प्रति किलो है।
सवाल: 3 अक्टूबर 2025 को चांदी का भाव क्या था?
जवाब: 3 अक्टूबर 2025 को चांदी का भाव 145610 रुपये प्रति किलो था।
सवाल: 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव क्या है?
जवाब: bullions.co.in के मुताबिक दिल्ली में 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव 2220 रुपये है।
सवाल: 1 किलो सोना कितने का है?
जवाब: 1 किलो सोना bullions.co.in के मुताबिक 1,56,74,000 रुपये है।
कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण
चीनी नव वर्ष की छुट्टियों का असर
इसके अलावा, चीनी नव वर्ष की छुट्टियों के कारण मुख्य भूमि चीन, हांगकांग, सिंगापुर, ताइवान और दक्षिण कोरिया के बाजार बंद हैं। इस वजह से कारोबार की मात्रा कम है, जिससे बाजार में तरलता कम होती है और कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव की संभावना बनी रहती है।
टेक्निकल विश्लेषण क्या कहता है?
तकनीकी मोर्चे पर ऑगमोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी का मानना है कि आने वाले समय में चांदी कमजोर बनी रह सकती है और 70–90 डॉलर प्रति औंस (भारतीय बाजार में 2,25,000 – 2,85,000 रुपये) के दायरे में रह सकती है। उनका कहना है कि कारोबारियों को 'गिरावट पर खरीदें, तेजी पर बेचें' वाली रणनीति अपनानी चाहिए। अगर चांदी 70 डॉलर के नीचे आती है, तो यह 64 डॉलर (2,00,000 रुपये) तक फिसल सकती है।
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


