
3 दिन में 13200 रुपये उछली चांदी, कीमत 168200 रुपये पर पहुंची
चांदी की कीमत 5,100 रुपये बढ़कर 1,68,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गईं, जो लगातार तीसरे सत्र में बढ़त को दर्शाता है। पिछले तीन सत्र में चांदी 13,200 रुपये बढ़ी है, जो सोमवार को 1,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
कमजोर वैश्विक रुख के बीच स्टॉकिस्ट और खुदरा विक्रेताओं की कमजोर लिवाली के कारण गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 640 रुपये टूटकर 1,29,460 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। हालांकि, चांदी की कीमत 5,100 रुपये बढ़कर 1,68,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
सर्राफा संघ के अनुसार, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 640 रुपये गिरकर 1,28,860 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर मिलाकर) रही। विश्लेषकों के अनुसार, सोने में सीमित दायरे में कारोबार हुआ। रूस-यूक्रेन शांति समझौते की दिशा में प्रगति से भू-राजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीद के साथ कुछ मुनाफावसूली हुई।''
हालांकि, चांदी की कीमत 5,100 रुपये बढ़कर 1,68,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक् मिलाकर) हो गईं, जो लगातार तीसरे सत्र में बढ़त को दर्शाता है। पिछले तीन सत्र में चांदी 13,200 रुपये बढ़ी है, जो सोमवार को 1,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
चांदी के दाम बढ़ने की वजह क्या है?
केडिया कमोडिटिज के प्रेसीडेंट अजय केडिया के मुताबिक चांदी सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक वाहनों और इलेक्ट्रॉनिक्स में जरूरी है। इन सेक्टर्स के तेजी से बढ़ने से चांदी की मांग में भारी इजाफा हुआ है।
चांदी का परफॉर्मेंस बेहतर रह सकता है
कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि औद्योगिक मांग ज्यादा होने के कारण मध्यम अवधि (3-5 साल) में चांदी, सोने से बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि चांदी के दाम सोने के मुकाबले ज्यादा उतार-चढ़ाव वाले होते हैं।





