Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़silver prices fell by 9 percent on mcx and gold also became cheaper due to this news
इस एक खबर से चांदी के भाव 9% टूटे, सोना भी हुआ सस्ता

इस एक खबर से चांदी के भाव 9% टूटे, सोना भी हुआ सस्ता

संक्षेप:

MCX Gold Silver Rate: अमेरिका और ईरान के शुक्रवार को ओमान में बातचीत के लिए सहमत होने की खबर से एमसीएक्स पर अप्रैल फ्यूचर्स गोल्ड 1.46% गिरकर 1,50,805 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि मार्च कॉन्ट्रैक्ट चांदी 9% गिरकर 2,44654 रुपये प्रति किलो पर आ गई।

Feb 05, 2026 09:42 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

MCX Gold Silver Rate: घरेलू वायदा बाजार में भू-राजनीतिक जोखिमों में कमी आने और मुनाफा वसूली के चलते सोने-चांदी की कीमत गिर गई। डॉलर इंडेक्स में तेज उछाल ने भी सोने की कीमतों पर दबाव डाला। एमसीएक्स पर अप्रैल फ्यूचर्स गोल्ड 1.46% गिरकर 1,50,805 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि मार्च कॉन्ट्रैक्ट चांदी 9% गिरकर 2,44654 रुपये प्रति किलो पर आ गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोने की कीमतों में गिरावट उस समय आई जब रिपोर्ट्स में सामने आया कि अमेरिका और ईरान शुक्रवार को ओमान में बातचीत के लिए सहमत हुए हैं। वहीं, कॉमेक्स पर चांदी की कीमतों में 10% की गिरावट आकर 73.415 डॉलर रह गई, जबकि कॉमेक्स सोना 1.5% गिरकर 4,805 डॉलर पर आ गया।

ये भी पढ़ें:सोने-चांदी की कीमतें और चढ़ेंगी? क्या कह रहे एक्सपर्ट्स और आज क्या है भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में रहा मजबूत रुख

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में स्पॉट सिल्वर की कीमत 2.1% बढ़कर 89.88 डॉलर प्रति औंस हो गई। पिछले हफ्ते यह 121.64 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। स्पॉट सोना 1.1% बढ़कर 5,016.89 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। पिछले गुरुवार को इसने 5,594.82 डॉलर का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोने के फ्यूचर्स भी 1.8% बढ़कर 5,036.80 डॉलर प्रति औंस हो गए। अन्य धातुओं में, स्पॉट प्लैटिनम 2.1% बढ़कर 2,272.55 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि पैलेडियम 0.7% बढ़कर 1,787.55 डॉलर पर पहुंच गया।

निवेशकों के लिए क्या है एक्सपर्ट की राय

पृथ्वीफिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन के अनुसार, इस सप्ताह डॉलर इंडेक्स में हो रहे उतार-चाड़ाव, अमेरिका में आंशिक शटडाउन और भू-राजनैतिक तनाव के कारण सोने और चांदी की कीमतों में अस्थिरता बनी रहने की उम्मीद है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार के स्तर

जैन के मुताबिक, आज के सत्र में सोने का सपोर्ट लेवल 4,884 और 4,770 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस है, जबकि रुकावट स्तर 5,000 और 5,145 डॉलर पर है। चांदी का सपोर्ट लेवल 81.20 और 78 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस है, और रुकावट स्तर 88.80 और 92.40 डॉलर पर है।

सोने-चांदी का सपोर्ट और रेजिस्टेंट लेवल

जैन ने बताया कि एमसीएक्स पर सोने का सपोर्ट लेवल 1,50,500 और 1,47,700 रुपये है, और रुकावट स्तर 1,56,800 और 1,60,000 रुपये पर है। वहीं, चांदी का सपोर्ट लेवल 2,61,100 और 2,55,000 रुपये है तथा रेजिस्टेंट स्तर 2,78,000 और 2,86,000 रुपये पर है।

जैन का सुझाव है कि सोना 1,54,000 रुपये के स्तर से ऊपर खरीदा जाए, जिसके लिए स्टॉप लॉस 1,51,800 रुपये के नीचे और लक्ष्य 1,56,800 व 1,58,500 रुपये रखा जाए। इसी तरह, चांदी 2,70,000 रुपये के स्तर से ऊपर खरीदी जाए, जिसके लिए स्टॉप लॉस 2,61,100 रुपये के नीचे और लक्ष्य 2,78,000 व 2,84,000 रुपये रखा जाए।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। कमोडिटी मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,