
चांदी रिकॉर्ड हाई पर पहुंची, भाव 1.90 लाख रुपये के पार, क्या निवेश करना रहेगा सही
Silver Price Today: चांदी आज अपने पुराने सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। बुधवार को सिल्वर फ्यूचर्स का भाव 1.90 रुपये को क्रॉस करके 190374 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, सोने का भाव 1.30 लाख रुपये के ऊपर ट्रेड कर रहा है।
Silver Price Today: चांदी आज अपने पुराने सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। बुधवार को सिल्वर फ्यूचर्स का भाव 1.90 रुपये को क्रॉस करके 190374 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, सोने का भाव 1.30 लाख रुपये के ऊपर ट्रेड कर रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में चांदी की कीमत पहली बार 60 डॉलर प्रति आउंस के पार पहुंचा है। बुधवार को 1.3 प्रतिशत की तेजी के बाद सिल्वर का रेट इंटरनेशनल मार्केट में 61.4797 डॉलर प्रति आउंस के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। इस तेजी के पीछे की वजह यूएस फेड रिजर्व से होने वाली संभावित कटौती है। बता दें, यह मीटिंग 9 से 10 दिसंबर को हो रही है।
मंगलवार को दिखी थी तेजी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर फरवरी गोल्ड फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट 1,30,107 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। इसमें कल 0.11 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। सिल्वर मार्च फ्यूचर्स 3.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 188064 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया। यूएस फेड के फैसले से पहले सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। चांदी की रफ्तार ने सबका ध्यान अपनी ओर खिंचा है। महज 12 सत्रों में सिल्वर का रेट 50 डॉलर प्रति आउंस से बढ़कर 60 डॉलर प्रति आउंस के पार पहुंच गया है।
क्या दांव लगाना रहेगा सही?
इकनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार चांदी के कारोबार पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स का मानना है कि 185500 रुपये के आस-पास खरीदना सही रहेगा। चांदी का रेट 1.90 लाख रुपये से 1.94 लाख रुपये के आस-पास तक जा सकता है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार फिजिकल डिमांड और इंडस्ट्रियल मेटल के बुलिश सेंटिमेंट की वजह से सिल्वर की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। वहीं, गोल्ड इंटरनेशनल मार्केट में 4200 डॉलर प्रति आउंस के आस-पास सपोर्ट बना रहा है। निवेशक इस समय फेड रिजर्व की मीटिंग पर नजर रखे हुए हैं। जहां 25 बीपीएस के कटौती की उम्मीद की जा रही है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। सोना और चांदी का भाव बढ़ने की कई वजहें होती हैं। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें।)





