40% टूट गई चांदी, सोने के दाम में भी भारी गिरावट, अब आगे क्या करें निवेशक- समझें

Feb 08, 2026 07:39 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Gold Silver Price: सोना और चांदी की कीमतों में शुक्रवार, 7 फरवरी को तेज उछाल जरूर देखने को मिला, लेकिन इसके बावजूद ये दोनों कीमती धातुएं अभी भी अपने रिकॉर्ड हाई स्तर से काफी नीचे हैं।

40% टूट गई चांदी, सोने के दाम में भी भारी गिरावट, अब आगे क्या करें निवेशक- समझें

Gold Silver Price: सोना और चांदी की कीमतों में शुक्रवार, 7 फरवरी को तेज उछाल जरूर देखने को मिला, लेकिन इसके बावजूद ये दोनों कीमती धातुएं अभी भी अपने रिकॉर्ड हाई स्तर से काफी नीचे हैं। MCX पर सोने का भाव अपने ऑल-टाइम हाई ₹1,93,096 (29 जनवरी) से करीब 23 फीसदी नीचे है। वहीं चांदी की कीमत भी अपने रिकॉर्ड स्तर ₹4,20,048 प्रति किलो से लगभग 40 फीसदी कम चल रही है। शुक्रवार को MCX गोल्ड अप्रैल फ्यूचर्स करीब 2 फीसदी चढ़कर ₹1,55,374 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि MCX सिल्वर मार्च फ्यूचर्स में करीब 3 फीसदी की तेजी आई और यह ₹2,50,300 प्रति किलो पर बंद हुआ। यह तेजी शॉर्ट कवरिंग और नए हेजिंग सौदों की वजह से आई।

क्या है डिटेल

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो वहां भी कीमती धातुओं में जोरदार रिकवरी देखने को मिली। स्पॉट गोल्ड 3.9 फीसदी उछलकर $4,954.92 प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि एक दिन पहले इसमें भारी गिरावट देखी गई थी। वहीं स्पॉट सिल्वर में और भी तेज उछाल आया और यह 8.6 फीसदी बढ़कर $77.33 प्रति औंस पर पहुंच गया। हालांकि, साप्ताहिक आधार पर चांदी अभी भी करीब 8.7 फीसदी की गिरावट की ओर बढ़ रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार में उतार-चढ़ाव जरूर है, लेकिन वैश्विक अनिश्चितता के बीच निवेशक फिर से सुरक्षित विकल्पों की ओर लौट रहे हैं।

तेजी की वजह

इस तेजी की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर में कमजोरी मानी जा रही है। यूएस डॉलर इंडेक्स में 0.20 फीसदी की गिरावट आई, जिससे डॉलर में कीमत तय होने वाले सोने-चांदी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के लिए सस्ते हो गए। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा आने वाले समय में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद ने भी सोने को सपोर्ट दिया। यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन की रिपोर्ट के मुताबिक एक साल की महंगाई की उम्मीद घटकर 3.5 फीसदी पर आ गई है, जो जनवरी 2025 के बाद का सबसे निचला स्तर है। इससे बाजार को संकेत मिला है कि फेड आगे और रेट कट कर सकता है।

एक्सपर्ट की राय

निवेश के नजरिए से एक्सपर्ट्स का मानना है कि हालिया गिरावट के बाद अब सोना-चांदी स्थिर होने की कोशिश कर रहे हैं। इनरिच मनी के CEO पोनमुदी आर के अनुसार, मीडियम और लॉन्ग टर्म में बुलिश ट्रेंड अभी भी बरकरार है। MCX गोल्ड में ₹1,50,000–₹1,55,000 के आसपास मजबूत डिमांड दिख रही है और अगर भाव ₹1,60,000 के ऊपर टिकता है तो आगे चलकर ₹1,70,000–₹1,80,000 तक की तेजी संभव है। वहीं चांदी में ₹2,30,000–₹2,35,000 का स्तर मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है। एलकेपी सिक्योरिटीज के जतीन त्रिवेदी का कहना है कि फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, लेकिन सपोर्ट लेवल मजबूत हैं, जिससे लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह मौका दिलचस्प हो सकता है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;