₹11760 उछल कर चांदी ने रचा नया इतिहास, ₹1.50 लाख के करीब पहुंचा सोना
Gold Silver Price 19 Jan.: आज चांदी का भाव बिना जीएसटी 293650 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। जीएसटी समेत चांदी का भाव अब 302459 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। जबकि, 24 कैरेट गोल्ड का रेट अब जीएसटी समेत 148297 रुपये है। बिना जीएसटी आज सोने के भाव 143978 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुले।

Gold Silver Price 19 Jan.: एमसीएक्स के बाद सर्राफा बाजारों में भी सोने-चांदी के भाव आज नए शिखर पर हैं। चांदी के भाव नया इतिहास रच चुके हैं। शुक्रवार के बंद भाव के मुकाबले आज चांदी एक झटके में जहां 11760 रुपये उछली वहीं, सोना 2385 रुपये उछल गया है। इस उछाल के साथ ही चांदी इस साल केवल 19 दिनों में 63230 रुपये महंगी हो चुकी है। जबकि, सोने के भाव केवल 10781 रुपये ही बढ़ा है। यानी इस साल चांदी की रफ्तार सोने की तुलना में करीब छह गुनी तेज है।
आज चांदी का भाव बिना जीएसटी 293650 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। जीएसटी समेत चांदी का भाव अब 302459 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। जबकि, 24 कैरेट गोल्ड का रेट अब जीएसटी समेत 148297 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। बिना जीएसटी आज सोने के भाव 143978 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुले।
आईबीजेए ने जारी किए रेट
शुक्रवार को चांदी बिना जीएसटी 281890 रुपये पर बंद हुई। इसी तरह सोना बिना जीएसटी 141593 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। यह रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए हैं। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर 12 बजे वाला है।
बता दें धनतेरस के दिन दस ग्राम सोना 1,32,400 रुपये का था, वहीं एक किलो चांदी 1,70,000 रुपये की थी। अभी बीते शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में दस ग्राम सोने का भाव 1,43,760 रुपये था। एक किलो चांदी 3 लाख के पार हो चुकी है।
कैरेट के हिसाब से गोल्ड के भाव
आज 23 कैरेट गोल्ड भी 2375 रुपये उछलकर 143401 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 147703 रुपये हो गई है। अभी इसमें मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा है।
22 कैरेट गोल्ड का भाव
22 कैरेट गोल्ड 2185 रुपये महंगा होकर 131884 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जीएसटी संग यह 135840 रुपये है।
18 कैरेट गोल्ड का भाव
18 कैरेट गोल्ड में 1789 रुपये की उछाल है। आज यह 107984 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत 111223 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
14 कैरेट गोल्ड का रेट
14 कैरेट गोल्ड का रेट भी 1395 रुपये चढ़ा है। आज यह 84227 रुपये पर खुला और जीएसटी समेत यह 86753 रुपये पर है।
डिस्क्लेमर: सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)ने जारी किए हैं। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो।
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
और पढ़ें

