चांदी की चमक फीकी, 4331 रुपये फिर टूटी, अब इतने पर आया भाव
सर्राफा मार्केट में आज चांदी के भाव में बड़ी गिरावट नजर आ रही है। चांदी की कीमत आज 4331 रुपये टूटकर 257424 रुपये पर आ गई है। जीएसटी समेत चांदी अब 265146 रुपये प्रति किलो पर है। अब चांदी 29 जनवरी के अपने ऑल टाइम हाई 385933 रुपये किलो से 128509 रुपये सस्ती हो चुकी है।

Silver Rate 10 Feb.: सर्राफा मार्केट में आज चांदी के भाव में बड़ी गिरावट नजर आ रही है। चांदी की कीमत आज 4331 रुपये टूटकर 257424 रुपये पर आ गई है। जीएसटी समेत चांदी अब 265146 रुपये प्रति किलो पर है। अब चांदी 29 जनवरी के अपने ऑल टाइम हाई 385933 रुपये किलो से 128509 रुपये सस्ती हो चुकी है।
इंटरनेशनल मार्केट का हाल और गिरावट के कारण
बता दें आज सिंगापुर में सिल्वर के रेट्स 2.4% गिरकर $81.43 पर आ गया। प्लैटिनम और पैलेडियम में भी गिरावट आई। ब्लूमबर्ग ने सोने-चांदी में गिरावट की वजह को मेलबर्न में वैंटेज मार्केट्स की विश्लेषक हेबी चेन के हवाले बताया है कि यह गिरावट मुनाफावसूली और पोजीशन कम करने का संकेत है, न कि बाजार से बाहर निकलने की भागदौड़ का।" जनवरी के अंत में बहुमूल्य धातुओं में भारी गिरावट आई थी, जब रिकॉर्ड तेजी ने बाजारों को गर्म कर दिया था।
हालांकि, वे कई कारक जो कई सालों से चली आ रही तेजी का आधार थे, जैसे बढ़े हुए भू-राजनीतिक जोखिम, केंद्रीय बैंकों की बढ़ी हुई खरीद, और निवेशकों का सरकारी बांड और मुद्राओं से पलायन, जो अभी भी मौजूद हैं।
फरवरी में कैसी रही चांदी की चाल
1 फरवरी: चांदी के भाव 30 जनवरी के बंद भाव से 73599 रुपये टूटकर 265751 पर आ गए।
2 फरवरी: चांदी 29255 रुपये टूटकर 236496 रुपये प्रति किलो पर आ गई।
3 फरवरी: इस चांदी ने जोरदार वापसी की और 27496 रुपये की छलांग लगाकर 263695 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
4 फरवरी: चांदी में 18497 रुपये की उछाल दर्ज की गई और यह 282462 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
5 फरवरी: चांदी फिर से 28123 रुपये टूटकर 254339 रुपये प्रति किलो पर आ गई।
6 फरवरी: चांदी के भाव लगातार दूसरे दिन भी टूटे और यह 9410 रुपये टूटकर 244929 रुपये प्रति किलो पर आ गई।
9 फरवरी: चांदी के भाव 8736 रुपये उछलकर 253665 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए।

लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
और पढ़ें


