चांदी एक झटके में 9381 रुपये उछली, सोना भाव 2011 रुपये चढ़ा
एक झटके में चांदी 9381 रुपये उछल गई और सोना 2011 रुपये महंगा हो गया। 22 कैरेट सोना आज जीएसटी समेत 121929 रुपये और 18 कैरेट 99345 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। आज 24 कैरेट सोने का भाव भी 2011 रुपये महंगा होकर बिना जीएसटी 128602 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है।
Gold Silver Price 1 Dec.: सर्राफा बाजारों में आज सोमवार 1 दिसंबर को सोने और चांदी के भाव में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। एक झटके में चांदी 9381 रुपये उछल गई और सोना 2011 रुपये महंगा हो गया। 22 कैरेट सोना आज जीएसटी समेत 121929 रुपये और 18 कैरेट 99345 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। आज 24 कैरेट सोने का भाव भी 2011 रुपये महंगा होकर बिना जीएसटी 128602 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है।
क्यों उछली चांदी
इस साल चांदी की कीमत दोगुनी हो चुकी है और लगातार छह सत्रों से इसके दाम बढ़ रहे हैं। मुख्य वजह सप्लाई और मांग के बीच बढ़ता अंतर है। इलेक्ट्रिक वाहनों, सौर पैनलों, 5G इंफ्रास्ट्रक्चर, सेमीकंडक्टर और मेडिकल उपकरणों में चांदी के बढ़ते इस्तेमाल ने निर्माताओं को सुरक्षित आपूर्ति के लिए प्रेरित किया है।
सर्राफा बाजारों में भाव
अब जीएसटी समेत 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 132460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। जबकि, चांदी जीएसटी समेत 178952 रुपये प्रति किलो पर है। आज यह बिना जीएसटी 173740 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली। शुक्रवार को चांदी बिना जीएसटी 164359 रुपये प्रति किलो और सोना बिना जीएसटी 126591 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
अब सोना 17 अक्टूबर के ऑल टाइम हाई 130874 से केवल 2272 रुपये सस्ता रह गया है। जबकि, चांदी के भाव 14 अक्टूबर के ऑल टाइम हाई 178100 से अब केवल 4360 रुपये रह गए हैं। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास।
कैरेट के हिसाब से गोल्ड के भाव
आज 23 कैरेट गोल्ड भी 2003 रुपये महंगा होकर 126084 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 131929 रुपये हो गई है। अभी इसमें मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा है।
22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1842 रुपये चढ़कर 117799 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। जीएसटी संग यह 121332 रुपये है।
18 कैरेट गोल्ड 1509 रुपये की तेजी के साथ 96452 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत 99345 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
14 कैरेट गोल्ड का रेट भी 1176 रुपये टूटा है। आज यह 75232 रुपये पर खुला और जीएसटी समेत यह 77488 रुपये पर है।
इस साल सोना 52862 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है। जबकि, चांदी 87723 रुपये प्रति किलो उछल चुकी है।
डिस्क्लेमर: सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)ने जारी किए हैं। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो।





