चांदी काट रही गदर, अब ₹2.50 लाख पर नजर, आज ₹2.13 लाख के पार

Dec 22, 2025 09:59 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

चांदी के मार्च फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट सुबह लगभग 9:15 बजे 2.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,13,412 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। इससे पहले, सत्र के दौरान यह 2,13,844 रुपये प्रति किलोग्राम के अपने नए ऑल टाइम हाई को छू चुका था। 

चांदी काट रही गदर, अब ₹2.50 लाख पर नजर, आज ₹2.13 लाख के पार

चांदी आज भी गदर काट रही है। चांदी की कीमतों ने आज सोमवार को एक नया इतिहास रच दिया है। अमेरिकी ब्याज दरों में और कटौती की संभावना तथा निवेशकों के पनाहगार परिसंपत्तियों में रुचि बने रहने से चांदी और सोने समेत सभी कीमती धातुओं में तेजी देखी गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर, चांदी के मार्च फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट सुबह लगभग 9:15 बजे 2.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,13,412 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। इससे पहले, सत्र के दौरान यह 2,13,844 रुपये प्रति किलोग्राम के अपने नए ऑल टाइम हाई को छू चुका था।

सोने के फरवरी फ्यूचर्स भी 0.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,35,224 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मजबूत बने हुए थे। कई एक्सपर्ट्स ने संभावना जतााई है कि चांदी बहुत जल्द 2.50 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर भी छू लेगी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालात

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, स्पॉट सिल्वर 2.7 प्रतिशत की छलांग लगाकर 69.23 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के ऐतिहासिक उच्चस्तर पर पहुंच गई। स्पॉट गोल्ड 1.2 प्रतिशत बढ़कर 4,391.92 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर आ गया।

अन्य कीमती धातुओं में भी उछाल

यह रैली अन्य कीमती धातुओं में भी दिखी। प्लैटिनम 4.1 प्रतिशत उछलकर 2,054.25 अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया, जो 17 वर्षों से अधिक समय का उच्चतम स्तर है। वहीं, पैलेडियम 4 प्रतिशत बढ़त के साथ 1,781.32 अमेरिकी डॉलर पर आ गया, जो लगभग तीन वर्ष का सबसे ऊँचा स्तर है।

चांदी सोने से आगे

चांदी ने वर्ष की शुरुआत से अब तक 138 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़त दर्ज की है, जो सोने के प्रदर्शन से काफी बेहतर है। इस तेज उछाल को मजबूत निवेश और लगातार बने रहने वाली आपूर्ति की कमी का समर्थन मिल रहा है, जिससे बाजार में कसाव बना हुआ है।

क्यों उछल रही चांदी

इलेक्ट्रॉनिक्स, एआई और सौर ऊर्जा जैसे उद्योगों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए विशेषज्ञों का अनुमान है कि चांदी की औद्योगिक मांग अभी और बढ़ने वाली है। हालंकि, घरेलू खरीद या निवेश की नजर से देखें, तो यह भी साफ है कि चांदी के दाम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलते रहते हैं।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;