
नई ऊंचाई पर पहुंची चांदी, सोने के भी तेवर गरम, क्या हैं आज के भाव
Gold Silver Price 18 Dec.: सर्राफा बाजारों में आज चांदी 201250 रुपये के ऑल टाइम हाई पहुंच गई है। चांदी के भाव 1609 रुपये उछलकर बिना जीएसटी 201250 रुपये प्रति किलो के रेट से खुला। जीएसटी समेत चांदी 207287 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।
Gold Silver Price 18 Dec.: सर्राफा बाजारों में आज चांदी 201250 रुपये के ऑल टाइम हाई पहुंच गई है। चांदी के भाव 1609 रुपये उछलकर बिना जीएसटी 201250 रुपये प्रति किलो के रेट से खुला। जीएसटी समेत चांदी 207287 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट अब महज 137 रुपये बढ़कर 132454 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जीएसटी समेत अब यह 136427 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।
बुधवार को चांदी बिना जीएसटी 199641 रुपये प्रति किलो और सोना बिना जीएसटी 132317 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस साल अबतक सोना 56714 रुपये उछल चुका है। जबकि, चांदी 115233 रुपये उछल चुकी है।
आज चांदी के भाव ऑल टाइम हाई पर हैं। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास।
कैरेट के हिसाब से गोल्ड के भाव
आज 23 कैरेट गोल्ड भी 137 रुपये चढ़कर 131924 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 135881 रुपये हो गई है। अभी इसमें मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा है।
22 कैरेट गोल्ड की कीमत
22 कैरेट गोल्ड की कीमत 126 रुपये उछलकर 121328 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। जीएसटी संग यह 124967 रुपये है।
18 कैरेट गोल्ड का भाव
18 कैरेट गोल्ड 103 रुपये की तेजी के साथ 99341 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत 102321 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
14 कैरेट गोल्ड का रेट भी 81 रुपये चढ़ा है। आज यह 77486 रुपये पर खुला और जीएसटी समेत यह 79810 रुपये पर है।
डिस्क्लेमर: सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)ने जारी किए हैं। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो।

लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
और पढ़ें



