सोने-चांदी के रेट में आज बड़ा बदलाव, चेक करें गोल्ड और सिल्वर के आज के भाव

Mar 11, 2026 12:36 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share

बुधवार को सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग बढ़ने और तेल की कीमतों में गिरावट से मुद्रास्फीति की चिंताओं के कम होने के कारण सोने की कीमतों में मामूली वृद्धि हुई।

सोने-चांदी के रेट में आज बड़ा बदलाव, चेक करें गोल्ड और सिल्वर के आज के भाव

Gold Silver Price: सोने-चांदी के रेट में बुधवार 11 मार्च को बड़ा बदलाव देखने को मिला। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज बुधवार 11 मार्च को 999 प्यूरिटी वाला सोना 160,692 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ मिल रहा है। इससे पहले बीते मंगलवार को इसकी कीमत 160188 रुपये थी। यानी आज यह 504 रुपये महंगा हुआ है। 995 प्यूरिटी वाले के गोल्ड के भाव की बात करें तो आज यह 160,049 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है और इसमें 502 रुपये की तेजी देखी गई है। बता दें कि मंगलवार को इसकी कीमत 159,547 रुपये थी।

वहीं, 916 प्यूरिटी वाला गोल्ड आज 147,194 रुपये प्रति 10 गाम के भाव पर बिक रहा है। इसका पिछला बंद प्राइस 146,732 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी आज यह 462 रुपये महंगा हुआ है। वहीं, bullions.co.in के मुताबिक, आज 24 कैरेट के सोने के दाम में 730 रुपये की बड़ी गिरावट देखी गई है और यह 163,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

चेक करें चांदी के रेट

आईबीजेए के मुताबिक, अगर चांदी की कीमत की बात करें तो आज एक किलो चांदी की कीमत 269,058 रुपये है। इससे पहले बीते मंगलवार को यह 270,944 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही थी। यानी आज चांदी के दाम में 1,886 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी गई है। वहीं, बुलियंस.को पर चांदी 273,740 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है। इसमें 3610 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि आईबीजेए दिन में दो बार सोने- चांदी के रेट जारी करता है।

क्या है डिटेल

मेटल्स फोकस के सिंगापुर स्थित प्रबंध निदेशक निकोस कावालिस ने कहा, ‘बुधवार को सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग बढ़ने और तेल की कीमतों में गिरावट से मुद्रास्फीति की चिंताओं के कम होने के कारण सोने की कीमतों में मामूली वृद्धि हुई। इससे इस साल फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में संभावित कटौती की उम्मीदें फिर से जाग उठीं, क्योंकि निवेशक अमेरिकी सीपीआई डेटा का इंतजार कर रहे थे, जिससे और संकेत मिल सकते हैं। तेल की कीमतें 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे गिर गईं, क्योंकि ऐसी खबरें थीं कि अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए अपने इतिहास में तेल भंडार की सबसे बड़ी मात्रा जारी करने का प्रस्ताव दिया है। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान पर भारी हवाई हमले किए, जिन्हें पेंटागन और ईरान के प्रत्यक्ष अधिकारियों ने युद्ध के सबसे भीषण हवाई हमले बताया। वैश्विक बाजḥरों में यह उम्मीद जताई जा रही थी कि ट्रंप जल्द ही संघर्ष समाप्त करने का प्रयास करेंगे।

इस युद्ध के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य लगभग पूरी तरह से बंद हो गया है, जो वैश्विक तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस के पांचवें हिस्से का प्रमुख मार्ग है। इसके चलते टैंकर एक सप्ताह से अधिक समय तक फंसे रहे और भंडार भर जाने के कारण उत्पादकों को उत्पादन रोकना पड़ा, जिससे ऊर्जा की कीमतें आसमान छू गईं।'

सोने की कीमत, जिसे परंपरागत रूप से सुरक्षित निवेश माना जाता है, भू-राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितता के बीच इस वर्ष अब तक 20% से अधिक बढ़ गई है और लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। कवालिस ने कहा, "मुझे लगता है कि इस वर्ष की तीसरी या चौथी तिमाही तक सोने की कीमत 6,000 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच जाएगी, और अगले वर्ष की शुरुआत में शायद इससे भी अधिक हो सकती है।"

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,