डेटा सेंटर वाली कंपनी का आ रहा IPO, ₹600 करोड़ कर्ज चुकाने का है प्लान

Jan 23, 2026 09:20 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सेबी ने 12 आईपीओ को मंजूरी दे दी है। इसमें सिफी इंफिनिट स्पेसेस का प्रस्तावित आईपीओ भी शामिल है। फ्रेश इश्यू से कंपनी ₹600 करोड़ कर्ज चुकाने की योजना बना रही है। वहीं, शेष रकम सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों में लगेगी।

डेटा सेंटर वाली कंपनी का आ रहा IPO, ₹600 करोड़ कर्ज चुकाने का है प्लान

Sify Infinit Spaces IPO: ग्लोबल टेंशन के बीच शेयर बाजार में बिकवाली का माहौल है। इस माहौल के बीच पूंजी बाजार नियामक सेबी ने 12 आईपीओ को मंजूरी दे दी है। इसमें सिफी इंफिनिट स्पेसेस का प्रस्तावित आईपीओ भी शामिल है। यह आईपीओ देश के पहले विशुद्ध डेटा सेंटर का है। इसके तहत कंपनी 2500 करोड़ रुपये के नए इश्यू और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 1,200 करोड़ रुपये के ऑफर फॉर सेल के संयोजन से 3700 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रही है। फ्रेश इश्यू से मिलने वाली राशि का उपयोग चेन्नई में डेटा सेंटर टावर को पूरा करने और नवी मुंबई में दो नए टावरों के निर्माण में किया जाएगा, जिस पर करीब ₹1300 करोड़ खर्च होंगे। इसके अलावा ₹600 करोड़ कर्ज चुकाने में और शेष राशि सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों में लगेगी।

साई पैरेंटरल की भी लिस्टिंग की तैयारी

इस बीच, तेलंगाना स्थित साई पैरेंटरल को अपना आईपीओ लॉन्च करने के लिए अंतिम मंजूरी मिल गई है। इस इश्यू में 285 करोड़ रुपये तक के नए शेयरों का इश्यू और मौजूदा निवेशकों और व्यक्तिगत शेयरधारकों द्वारा 35 लाख शेयरों तक की बिक्री का प्रस्ताव शामिल है। नए इश्यू से प्राप्त रकम का उपयोग मैन्युफैक्चरिंग फैसलिटीज के विस्तार और अपग्रेडेशन, एक नया रिसर्च और डेवलपमेंट सेंटर स्थापित करने, ऋणों के एक हिस्से का भुगतान करने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और सिंगापुर स्थित अपनी सहायक कंपनी के माध्यम से एक विदेशी अधिग्रहण को वित्तपोषित करने के लिए किया जाएगा। साई पैरेंटरल ब्रांडेड जेनेरिक फॉर्मूलेशन और कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग में काम करती है।

कॉमटेल नेटवर्क्स को भी हरी झंडी

वहीं, प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग क्षेत्र में कॉमटेल नेटवर्क्स को 900 करोड़ रुपये जुटाने के उद्देश्य से आईपीओ के लिए मंजूरी मिल गई है। इस इश्यू में 150 करोड़ रुपये का नया इश्यू और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 750 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है।

प्राइड होटल्स को भी मंजूरी

सेबी द्वारा मंजूरी प्राप्त करने वालों में हॉस्पिटैलिटी चेन प्राइड होटल्स भी शामिल है। कंपनी नए इश्यू के जरिए 260 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रही है, साथ ही 3.92 करोड़ शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव भी रखेगी। प्राइड होटल्स मिडस्केल के भारत के प्रमुख शहरों में 34 होटल और रिसॉर्ट हैं और 2,700 से अधिक कमरे हैं। फैसिलिटी मैनेजमेंट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी बीवीजी इंडिया को भी अपने आईपीओ के लिए मंजूरी मिल गई है। इस इश्यू में 300 करोड़ रुपये तक का नया इश्यू और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 2.85 करोड़ शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव शामिल है।

इसके अलावा फैसिलिटी मैनेजमेंट कंपनी BVG इंडिया, केबल निर्माता ओसवाल केबल्स, फैशन ब्रांड पर्पल स्टाइल लैब, हेल्थकेयर कंपनी मिडकैप हेल्थकेयर और मेटल रीसाइक्लिंग कंपनी CMR ग्रीन टेक्नोलॉजी को भी सेबी से हरी झंडी मिल चुकी है। इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की UKB इलेक्ट्रॉनिक्स, लॉजिस्टिक्स कंपनी Transline टेक्नोलॉजी, Jagdamba पॉलीमर और हेला इंफ्रा मार्केट को भी आईपीओ की मंजूरी मिली है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,