एक दिन का सबसे बड़ा उछाल, रॉकेट सा उड़ा शेयर, एक्सपर्ट बोले- आएगी और तेजी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • सीमेंस एनर्जी इंडिया के शेयर शुक्रवार को BSE में 13% से ज्यादा उछलकर 3733.10 रुपये पर पहुंच गए हैं
  • कंपनी के शेयरों में एक दिन में आया यह सबसे बड़ा उछाल है
  • पहली तिमाही में कंपनी को 441 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है
Siemens Energy
सीमेंस एनर्जी इंडिया को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 441 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

कमजोर बाजार में सीमेंस एनर्जी इंडिया के शेयर रॉकेट सा उड़ गए हैं। कंपनी के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 13 पर्सेंट से अधिक चढ़कर 3733.10 रुपये पर पहुंच गए हैं। सीमेंस एनर्जी इंडिया के शेयरों में एक दिन में आया यह सबसे बड़ा उछाल है। सीमेंस एनर्जी इंडिया का पिछले साल जून में सीमेंस लिमिटेड से डीमर्जर हुआ था। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनी के शेयरों में और तेजी देखने को मिल सकती है। मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक, कंपनी के शेयर 4100 रुपये तक जा सकते हैं।

कंपनी को हुआ है 441 करोड़ रुपये का मुनाफा
सीमेंस एनर्जी इंडिया (Siemens Energy India) का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 67.83 पर्सेंट बढ़कर 440.09 करोड़ रुपये पहुंच गया है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 262.7 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। कंपनी का रेवेन्यू पहली तिमाही में सालाना आधार पर 39.28 पर्सेंट बढ़कर 2485.6 करोड़ रुपये पहुंच गया है। टैक्स भुगतान से पहले पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 68.58 पर्सेंट बढ़कर 593.4 करोड़ रुपये रहा है। वहीं, कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 73.6 पर्सेंट बढ़कर 545 करोड़ रुपये रहा।

बाय रेटिंग के साथ 4100 रुपये का टारगेट प्राइस
घरेलू ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने सीमेंस एनर्जी इंडिया (Siemens Energy India) के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों पर बाय रेटिंग बनाए रखी है। मोतीलाल ओसवाल ने सीमेंस एनर्जी इंडिया के शेयरों का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 4100 रुपये कर दिया है, पहले ब्रोकरेज हाउस ने 3950 रुपये का टारगेट दिया था।

52 हफ्ते के निचले स्तर से 75% से ज्यादा उछल गए हैं शेयर
सीमेंस एनर्जी इंडिया (Siemens Energy India) के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से 75 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 23 जनवरी 2026 को अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर 2105.15 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 7 अगस्त 2026 को 3733.10 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 4 महीने में सीमेंस एनर्जी इंडिया (Siemens Energy India) के शेयरों में 40 पर्सेंट से अधिक का उछाल देखने को मिला है। वहीं, पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर 37 पर्सेंट चढ़ गए हैं। सीमेंस एनर्जी इंडिया के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 3966.80 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 2105.15 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप शुक्रवार को 1.30 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़एक दिन का सबसे बड़ा उछाल, रॉकेट सा उड़ा शेयर, एक्सपर्ट बोले- आएगी और तेजी