GMP दिखा रहा है 67% का फायदा, आज से खुल गया IPO, कीमत 70 रुपये

Dec 22, 2025 09:36 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

IPO News: प्राइमरी मार्केट के जरिए आईपीओ पर निवेश करने वाले इंवेस्टर्स के लिए अच्छा मौका है। आज सोमवार को श्याम धानी इंडस्ट्रीज आईपीओ (Shyam Dhani Industries IPO) खुल रहा है। कंपनी का आईपीओ ग्रे मार्केट में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

GMP दिखा रहा है 67% का फायदा, आज से खुल गया IPO, कीमत 70 रुपये

IPO News: प्राइमरी मार्केट के जरिए आईपीओ पर निवेश करने वाले इंवेस्टर्स के लिए अच्छा मौका है। आज सोमवार को श्याम धानी इंडस्ट्रीज आईपीओ (Shyam Dhani Industries IPO) खुल रहा है। कंपनी का आईपीओ ग्रे मार्केट में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। जोकि मजबूत लिस्टिंग के संकेत दे रहा है। बता दें, श्याम धानी इंडस्ट्रीज आईपीओ 22 दिसंबर से 26 दिसंबर तक खुला रहेगा। यह एसएमई सेगमेंट का आईपीओ है। इसलिए इसकी लिस्टिंग सिर्फ एनएसई एसएमई में ही होगी।

क्या है प्राइस बैंड और लॉट साइज

श्याम धानी इंडस्ट्रीज आईपीओ का प्राइस बैंड 65 रुपये से 70 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 2000 शेयरों का एक लॉट बनाया है। रिटेल निवेशकों को कम से कम 4000 शेयरों पर एक साथ दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से मिनिमम इंवेस्टमेंट अमाउंट 2,80,000 रुपये है।

क्या है जीएमपी?

इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 47 रुपये के प्रीमियम पर आज ट्रेड कर रहा है। जोकि अबतक का सबसे अधिक जीएमपी है। आज का जीएमपी 67.14 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दिखा रहा है। अगर ऐसा हुआ तो श्याम धानी इंडस्ट्रीज आईपीओ की लिस्टिंग 117 रुपये पर होगी। बता दें, निवेशकों को 94000 रुपये का प्रॉफिट एक इंवेस्टमेंट पर यह आईपीओ दिखा रहा है। हालांकि, जीएमपी में उतार और चढ़ाव देखने को मिलता रहता है।

क्या है साइज?

श्याम धानी इंडस्ट्रीज के आईपीओ का साइज 38.49 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 55 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। यानी मौजूदा निवेशक आईपीओ के जरिए कोई भी शेयर नहीं बेचेंगे। बता दें, एंकर निवेशकों के लिए श्याम धानी इंडस्ट्रीज आईपीओ 19 दिसंबर को खुला था। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 10.92 करोड़ रुपये जुटाए थे।

इस आईपीओ के लिए होलानि कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। वहीं, बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

क्या करती है कंपनी?

यह कंपनी मसालों का प्रोडक्शन से लेकर बेचने तक का काम करती है। कंपनी 163 प्रकार के अलग-अलग मसालों को प्रोसेस करती है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;