Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़shriram finance share price hit record high as MUFG to buy 20 percent stake more upside ahead know here
जापान की कंपनी के साथ डील को मंजूरी, शेयर बना रॉकेट, 52 वीक के हाई पर भाव

जापान की कंपनी के साथ डील को मंजूरी, शेयर बना रॉकेट, 52 वीक के हाई पर भाव

संक्षेप:

इस साल अब तक श्रीराम फाइनेंस के शेयर की कीमत में 56% की तेजी आई है जबकि एक साल में इसमें 54% की बढ़ोतरी हुई है। तीन साल में 230% और पांच साल में 342% की तेजी दिखाई है। श्रीराम फाइनेंस के शेयर के 52 हफ्ते का लो 493.60 रुपये है।

Dec 19, 2025 02:27 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Shriram Finance share price: बाजार में तूफानी तेजी के बीच शुक्रवार को नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) श्रीराम फाइनेंस के शेयर को खरीदने की लूट मच गई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर 6% बढ़कर नए रिकॉर्ड हाई ₹914.10 पर पहुंच गए। बता दें कि श्रीराम फाइनेंस के निदेशक मंडल ने शेयर के प्रेंफेंशियल इश्यू के माध्यम से जापान स्थित एमयूएफजी बैंक को 39,618 करोड़ रुपये (करीब 4.4 अरब अमेरिकी डॉलर) के निवेश पर 20 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री को मंजूरी दे दी है। वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में यह सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) फ्लो होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या कहा श्रीराम फाइनेंस ने ?

श्रीराम फाइनेंस ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि इस निवेश के परिणामस्वरूप एमयूएफजी बैंक को पूर्णतः चूकता आधार पर 20 प्रतिशत हिस्सेदारी प्राप्त होगी। इसमें कहा गया कि एमयूएफजी बैंक के साथ निश्चित समझौतों पर हस्ताक्षर करने से भारत के लोन एवं फाइनेंस सर्विसेज के मूलभूत सिद्धांतों और भविष्य की वृद्धि क्षमता में विश्वास मजबूत होता है। साथ ही यह श्रीराम फाइनेंस के पूंजी आधार को भी मजबूत करेगा और इसकी वृद्धि की गति को तेज करेगा। कंपनी सूचना के अनुसार एमयूएफजी बैंक द्वारा प्रस्तावित निवेश शेयरधारकों की मंजूरी, नियामक स्वीकृतियों और प्रथागत समापन शर्तों के अधीन है।

शेयर का परफॉर्मेंस

इस साल अब तक श्रीराम फाइनेंस के शेयर की कीमत में 56% की तेजी आई है जबकि एक साल में इसमें 54% की बढ़ोतरी हुई है। लंबे टाइम फ्रेम में यह ब्लूचिप NBFC स्टॉक मल्टीबैगर बनकर उभरा है, जिसने तीन साल में 230% और पांच साल में 342% की तेजी दिखाई है। श्रीराम फाइनेंस के शेयर के 52 हफ्ते का लो 493.60 रुपये है।

श्रीराम फाइनेंस के फ्यूचर के आउटलुक पर टिप्पणी करते हुए लक्ष्मीश्री के रिसर्च हेड अंशुल जैन ने कहा कि श्रीराम फाइनेंस 717 के पास 57-हफ्ते के फ्लैट बेस से ब्रेकआउट के बाद मजबूत ट्रेंड बरकरार रखे हुए है। शेयर ने मोमेंटम बनाए रखा है और एक और ब्रेकआउट फेज में जाने से पहले 817 के आसपास एक नया स्विंग लो बनाया है। पहले के बेस ब्रेकआउट और मौजूदा कंटिन्यूएशन स्ट्रक्चर दोनों 999 से 1010 जोन में एक कॉमन मेजर्ड टारगेट दिखाते हैं, जिससे अपसाइड रोडमैप साफ रहता है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।