Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Shreeji Global FMCG IPO going to open from 4 nov check details here
LG और टाटा कैपिटल के बाद आ रहा है एक और IPO, 4 नवंबर को होगा ओपन, जानें प्राइस, GMP

LG और टाटा कैपिटल के बाद आ रहा है एक और IPO, 4 नवंबर को होगा ओपन, जानें प्राइस, GMP

संक्षेप: Shreeji Global FMCG IPO का आईपीओ 4 नवंबर को खुलेगा। यह आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 7 नवंबर तक ओपन रहेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 120 रुपये से 125 रुपये प्रति शेयर तय किया है। आइए जीएमपी सहित अन्य डीटेल्स जान लेते हैं।

Mon, 20 Oct 2025 11:16 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Shreeji Global FMCG IPO: एलजी और टाटा कैपिटल जैसी कंपनियों का आईपीओ भले ही समाप्त हो गया हो लेकिन प्राइमरी मार्केट में कई कंपनियां दस्तक देने जा रही हैं। इन्हीं में से एक कंपनी श्रीजी ग्लोबल एफएमसीजी आईपीओ भी है। कंपनी का आईपीओ 4 नवंबर को खुलेगा। यह आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 7 नवंबर तक ओपन रहेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 120 रुपये से 125 रुपये प्रति शेयर तय किया है। आइए जीएमपी सहित अन्य डीटेल्स जान लेते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या है साइज (Shreeji Global FMCG IPO details)

श्रीजी ग्लोबल एफएमसीजी आईपीओ का साइज 85 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 68 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। इसका मतलब हुआ कि कोई भी मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी नहीं घटाएगा।

ये भी पढ़ें:मुहूर्त ट्रेडिंग से पहले 10% चढ़ा यह स्टॉक, किस बात से निवेशक हुए खुश?

क्या लॉट साइज

श्रीजी ग्लोबल एफएमसीजी आईपीओ का लॉट साइज 1000 शेयरों का है। लेकिन किसी भी रिटेल निवेशक को कम से कम 2 लॉट पर दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से इंवेस्टमेंट वैल्यू 2.50 लाख रुपये है।

तीन नवंबर को यह आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए खुलेगा। कंपनी एंकर निवेशकों से 14.53 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास करेगी।

ये भी पढ़ें:90 दिन से इस कंपनी के शेयरों में लग रहा अपर सर्किट, बोनस शेयर का हुआ ऐलान

क्या है जीएमपी?

इंवेस्टर्सगेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में आईपीओ जीरो रुपये के प्रीमियम पर आज उपलब्ध है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में जीएमपी में हलचल देखने को मिल सकता है।

इंटरएक्टिव फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड को आईपीओ के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। वहीं, MUFG Intime India को रजिस्ट्रार बनाया गया है।

क्या करती है कंपनी ?

यह मासाल का कारोबार करती है। कंपनी सेठजी ब्रांड नाम से अपने प्रो़डक्ट बेचती है। कंपनी हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर बेचती है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें। लाइव हिंदुस्तान यहां प्रस्तुत जानकारी के आधार पर निवेश की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।