₹2 से कम के शेयर ने दिया 27775% का रिटर्न, 1 लाख का निवेश बना ₹2.79 करोड़
अगर कोई निवेशक अगस्त 2013 में इस शेयर में सिर्फ ₹1 लाख लगाता, जब इसकी कीमत ₹1.72 थी, तो आज उसकी वैल्यू करीब ₹2.79 करोड़ के आसपास होती। इसी शानदार रिटर्न की वजह से यह शेयर एक बार फिर फोकस में आ गया है।

Shivalik Bimetal Controls Limited Share: यह स्मॉल-कैप शेयर इन दिनों निवेशकों के बीच खासा चर्चा में है। शिवालिक बायमेटल कंट्रोल्स लिमिटेड के शेयर ने बीते 15 साल से भी कम समय में करीब 27,775 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप लगभग ₹2,761.83 करोड़ है और 6 फरवरी 2026 को इसका शेयर ₹479.45 पर ट्रेड करता दिखा, जो पिछले बंद भाव ₹453.25 से करीब 5.78 फीसदी ऊपर था। अगर कोई निवेशक अगस्त 2013 में इस शेयर में सिर्फ ₹1 लाख लगाता, जब इसकी कीमत ₹1.72 थी, तो आज उसकी वैल्यू करीब ₹2.79 करोड़ के आसपास होती। इसी शानदार रिटर्न की वजह से यह शेयर एक बार फिर फोकस में आ गया है।
कंपनी के मैनेजमेंट का अनुमान
कंपनी के मैनेजमेंट ने हाल ही में अपने FY26 के ग्रोथ आउटलुक में थोड़ा बदलाव किया है। पहले जहां 12 से 15 फीसदी रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान दिया गया था, अब उसे घटाकर हाई सिंगल डिजिट से करीब 10 फीसदी कर दिया गया है। मैनेजमेंट का कहना है कि मौजूदा बाजार हालात और कुछ सेगमेंट में सुस्ती को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। हालांकि, कंपनी के लॉन्ग-टर्म ग्रोथ स्टोरी को लेकर भरोसा अब भी बना हुआ है। आगे की रणनीति की बात करें तो कंपनी को उम्मीद है कि PCBA (Printed Circuit Board Assembly) से जुड़ा रेवेन्यू Q4 FY26 से आना शुरू हो जाएगा। वहीं FY27 में PCBA से ₹50–70 करोड़ तक के योगदान का अनुमान लगाया गया है। मैनेजमेंट का मानना है कि यह फॉरवर्ड इंटीग्रेशन कंपनी के लिए बड़ा मौका साबित हो सकता है। कुल मिलाकर, शिवालिक बाइमेटल कंट्रोल्स ने जिस तरह बीते सालों में निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है, वह इसे स्मॉल-कैप स्पेस में एक मजबूत और दिलचस्प नाम बनाता है।
कंपनी का कारोबार
शिवालिक बायमेटल कंट्रोल्स लिमिटेड की शुरुआत साल 1984 में हुई थी। कंपनी थर्मोस्टैटिक बाइमेटल और ट्राइमेटल स्ट्रिप्स, कॉइल्स, स्प्रिंग्स, करंट सेंस शंट्स और कई तरह के प्रिसीजन कंपोनेंट्स बनाती है। इसकी खासियत यह है कि यह डिफ्यूजन बॉन्डिंग, इलेक्ट्रॉन बीम वेल्डिंग, सोल्डर रीफ्लो और रेजिस्टेंस वेल्डिंग जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है। कंपनी के बनाए ये कंपोनेंट्स इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू उपकरण, इंडस्ट्रियल मशीनरी, मेडिकल डिवाइस, डिफेंस, एग्रीकल्चर और ऑटोमोबाइल सेक्टर में इस्तेमाल होते हैं। खासतौर पर EVs, सर्किट ब्रेकर, स्विचगियर, एनर्जी मीटर और बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम में इसकी मजबूत पकड़ है।
लेखक के बारे में
Varsha Pathakवर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
और पढ़ें

