हर 1 शेयर पर 2 नए बोनस शेयर का ऐलान, 100% डिविडेंड भी देगी कंपनी, आज 8% चढ़ा शेयर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • कंपनी के सितंबर तिमाही के शानदार नतीजे सामने आने के बाद शेयर में इंट्राडे कारोबार के दौरान करीब 8 फीसदी की तेजी आई
  • इसके साथ ही कंपनी ने निवेशकों के लिए 100 फीसदी अंतरिम डिविडेंड और 2:1 बोनस शेयर देने का भी ऐलान किया है

Penny stock
शेयर में आज 8 फीसदी तक की तेजी आई।

Stock Market News: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच शालीवालिक बाइमेटल कंट्रोल्स लिमिटेड (Shivalik Bimetal Controls Limited) के शेयरों में बुधवार को अच्छी तेजी देखने को मिली। कंपनी के सितंबर तिमाही के शानदार नतीजे सामने आने के बाद शेयर में इंट्राडे कारोबार के दौरान करीब 8 फीसदी की तेजी आई। इसके साथ ही कंपनी ने निवेशकों के लिए 100 फीसदी अंतरिम डिविडेंड और 2:1 बोनस शेयर देने का भी ऐलान किया है। इसका मतलब है कि निवेशकों को हर 1 मौजूदा शेयर के बदले 2 नए बोनस शेयर मिलेंगे। करीब 6,182.95 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी के शेयर ने कारोबार के दौरान 1,142.75 रुपये का हाई बनाया। हालांकि, बाद में इसमें कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली और शेयर 1,071.90 रुपये पर कारोबार करता नजर आया।

Q2 नतीजों में कंपनी की कमाई और मुनाफा बढ़ा

शालीवालिक बाइमेटल कंट्रोल्स के सितंबर 2026 तिमाही के नतीजे काफी मजबूत रहे। कंपनी की कंसोलिडेटेड ऑपरेशनल इनकम सालाना आधार पर 43.95 फीसदी बढ़कर 197.79 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 137.40 करोड़ रुपये थी। वहीं, जून तिमाही के मुकाबले भी कंपनी की आय में 8.56 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी के नेट प्रॉफिट में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली। Q2 FY27 में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 39.84 फीसदी बढ़कर 34.75 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 24.85 करोड़ रुपये था। जून तिमाही के 33.12 करोड़ रुपये के मुकाबले भी मुनाफे में 4.92 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इसके अलावा, कंपनी की बेसिक अर्निंग प्रति शेयर (EPS) भी 36.30 फीसदी बढ़कर 5.82 रुपये हो गई। पिछले साल इसी तिमाही में यह 4.27 रुपये थी।

निवेशकों को मिलेगा 100% डिविडेंड

कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 100 फीसदी अंतरिम डिविडेंड देने की सिफारिश की है। इसका मतलब है कि 2 रुपये फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर निवेशकों को 2 रुपये का डिविडेंड मिलेगा। कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। इस तारीख के आधार पर यह तय होगा कि किन शेयरधारकों को डिविडेंड का लाभ मिलेगा।

2:1 बोनस शेयर का भी ऐलान

डिविडेंड के साथ कंपनी ने निवेशकों को बोनस शेयर देने की भी घोषणा की है। 4 नवंबर 2026 को हुई बोर्ड मीटिंग में 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दी गई। इसका मतलब है कि निवेशकों को हर 1 मौजूदा शेयर के बदले 2 नए बोनस शेयर मिलेंगे। उदाहरण के लिए, अगर किसी निवेशक के पास कंपनी के 10,000 शेयर हैं, तो उसे 20,000 अतिरिक्त शेयर मिलेंगे। इस तरह उसके पास कुल 30,000 शेयर हो जाएंगे। हालांकि, बोनस शेयर जारी होने की रिकॉर्ड डेट और अन्य जरूरी जानकारी कंपनी की ओर से अलग से घोषित की जाएगी।

क्या कारोबार करती है कंपनी?

शालीवालिक बाइमेटल कंट्रोल्स लिमिटेड की स्थापना साल 1984 में हुई थी। यह इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की कंपनी है। कंपनी बाइमेटल स्ट्रिप्स, शंट रेसिस्टर्स, इलेक्ट्रिकल कॉन्टैक्ट्स और अन्य सटीक इंजीनियरिंग वाले पार्ट्स बनाती है। इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और इंडस्ट्रियल सेक्टर में होता है। कंपनी की कोशिश करंट सेंसिंग, थर्मल कंट्रोल और स्विचिंग से जुड़े प्रोडक्ट्स में अपनी पहुंच बढ़ाने की है।

(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़हर 1 शेयर पर 2 नए बोनस शेयर का ऐलान, 100% डिविडेंड भी देगी कंपनी, 8% चढ़ा शेयर