35% पहुंच गया GMP, 3 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन, अब भी दांव लगाने का मौका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • शिपरॉकेट के आईपीओ पर शुरू के दो दिन में ही 3 गुना से ज्यादा दांव लग गया है
  • IPO में कंपनी के शेयर का दाम 97 रुपये है
  • ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 34 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं
Shiprocket IPO
शिपरॉकेट का आईपीओ 14 अगस्त तक दांव लगाने के लिए खुला हुआ है।

Shiprocket IPO: शिपरॉकेट के आईपीओ को शुरुआती दो दिन में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी का आईपीओ शुरू के दो दिन में 3 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो गया है। शिपरॉकेट के आईपीओ में दांव लगाने का अब भी मौका है। कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए शुक्रवार 14 अगस्त तक खुला हुआ है। शिपरॉकेट के शेयर ग्रे मार्केट में अभी से धमाल मचाए हुए हैं। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 35 पर्सेंट से अधिक के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 1617 करोड़ रुपये तक का है।

IPO में 97 रुपये शेयर का दाम, 34 रुपये पहुंच गया GMP
शिपरॉकेट के आईपीओ में शेयर का दाम 97 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 34 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो शिपरॉकेट के शेयर 131 रुपये के करीब बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। शिपरॉकेट के आईपीओ में जिन निवेशकों को कंपनी के शेयर अलॉट होंगे, वह लिस्टिंग वाले दिन 35 पर्सेंट से अधिक फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। शिपरॉकेट के शेयर बुधवार 19 अगस्त को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में लिस्ट होंगे। कंपनी के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट सोमवार 17 अगस्त को फाइनल हो सकता है।

दो दिन में 3 गुना से ज्यादा लग गया दांव
शिपरॉकेट का आईपीओ (Shiprocket IPO) शुरुआती दो दिन में 3.26 गुना सब्सक्राइब हो गया है। कंनपी के आईपीओ में आम निवेशकों या रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 10.19 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं, एंप्लॉयीज कैटेगरी में 14.10 गुना दांव लगा है। कंपनी 9 रुपये का एंप्लॉयीज डिस्काउंट ऑफर कर रही है। शिपरॉकेट के आईपीओ में गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) कैटेगरी में 5.04 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं, क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का कोटा शुरुआत के दो दिन में 0.03 गुना सब्सक्राइब हुआ है। शिपरॉकेट के आईपीओ में आम निवेशक या रिटेल इनवेस्टर्स कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की एक लॉट में 154 शेयर हैं। यानी, रिटेल इनवेस्टर्स को एक लॉट के लिए 14,938 रुपये का निवेश करना होगा।

क्या करती है शिपरॉकेट?
शिपरॉकेट की शुरुआत साल 2011 में हुई है। कंपनी टेक्नोलॉजी आधारित सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है, जो कि माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (MSME), डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर ब्रांड्स और बड़े रिटेलर्स को अपना ऑनलाइन और ऑफलाइन बिजनेस मैनेज करने और बढ़ाने में मदद करते हैं। कंपनी ने बतौर शिपिंग प्लेटफॉर्म शुरुआत की थी। कंपनी की कोर सर्विसेज में डोमेस्टिक शिपिंग और शिपिंग सॉफ्टवेयर हैं, जो कि इंस्टैंट पिकअप्स, ऑर्डर ट्रैकिंग, सुरक्षित डिलीवरी, वेट वैरिफिकेशन और तेज कैश-ऑन-डिलीवरी पेमेंट सेटलमेंट्स जैसे फीचर्स ऑफर करती है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।