100 रुपये से कम का शेयर, पहले ही दिन 140 रुपये के पार, बाजार में धमाकेदार एंट्री

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • IPO में शिपरॉकेट लिमिटेड के शेयर का दाम 97 रुपये था
  • कंपनी के शेयर बुधवार को NSE में 35% के फायदे के साथ 131 रुपये पर लिस्ट हुए
  • लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयर उछलकर 144 रुपये पर पहुंच गए
  • BSE में शिपरॉकेट लिमिटेड के शेयर 129.50 रुपये पर लिस्ट हुए हैं
Shiprocket IPO
शिपरॉकेट लिमिटेड के आईपीओ पर 102 गुना से ज्यादा दांव लगा था।

शिपरॉकेट लिमिटेड की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री हुई है। आईपीओ में 100 रुपये से कम दाम वाला यह शेयर बुधवार को बाजार में उतरते ही 140 रुपये के पार पहुंच गया है। IPO में शिपरॉकेट लिमिटेड के शेयर का दाम 97 रुपये था। कंपनी के शेयर बुधवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 35 पर्सेंट के फायदे के साथ 131 रुपये पर लिस्ट हुए। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में शिपरॉकेट के शेयर 33.51 पर्सेंट के प्रीमियम के साथ 129.50 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 1617 करोड़ रुपये तक का था।

लिस्टिंग के बाद और उछल गए शिपरॉकेट के शेयर
जबरदस्त लिस्टिंग के बाद शिपरॉकेट के शेयरों में और तेजी देखने को मिली है। शिपरॉकेट लिमिटेड के शेयर बुधवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में लिस्टिंग के बाद 9 पर्सेंट से अधिक उछलकर 144 रुपये पर पहुंच गए। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में शिपरॉकेट लिमिटेड के शेयर 143.90 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी का मार्केट कैप बुधवार को 10,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। शिपरॉकेट लिमिटेड का आईपीओ दांव लगाने के लिए 12 अगस्त 2026 को खुला था और यह 14 अगस्त तक ओपन रहा।

102 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था कंपनी का IPO
शिपरॉकेट लिमिटेड (Shiprocket Limited) के आईपीओ पर टोटल 102.28 गुना दांव लगा था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी 48.38 गुना सब्सक्राइब हुई। वहीं, एंप्लॉयीज का कोटा 58.85 गुना सब्सक्राइब हुआ था। शिपरॉकेट के आईपीओ में गैर-संस्थागत निवेशकों या नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 92.58 गुना सब्सक्राइब हुआ। क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा 125.20 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। शिपरॉकेट लिमिटेड के आईपीओ की एक लॉट में 154 शेयर थे।

क्या करती है शिपरॉकेट?
शिपरॉकेट लिमिटेड (Shiprocket Limited) की शुरुआत साल 2011 में हुई है। शिपरॉकेट लिमिटेड एक इंडियन ई-कॉमर्स एनेबलमेंट कंपनी है। शिपरॉकेट टेक्नोलॉजी आधारित सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है, जो कि माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज (MSME), डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) ब्रांड्स और बड़े रिटेलर्स को अपना ऑनलाइन और ऑफलाइन बिजनेस मैनेज करने और उसे बढ़ाने में मदद करते हैं। शिपरॉकेट लिमिटेड ने शिपिंग प्लेटफॉर्म के रूप में शुरुआत की थी। कंपनी की कोर सर्विसेज में डोमेस्टिक शिपिंग और शिपिंग सॉफ्टवेयर शामिल हैं, जो कि इंस्टैंट पिकअप्स, ऑर्डर ट्रैकिंग, सिक्योर डिलीवरी, वेट वेरिफिकेशन और तेज कैश-ऑन-डिलीवरी पेमेंट सेटलमेंट्स शामिल हैं। कंपनी इंटरनेशनल शिपिंग भी ऑफर करती है। शिपिंग के अलावा कंपनी अब फुलफिलमेंट सेंटर्स, कार्गो एंड हेवी लॉजिस्टिक्स, ऑम्नीचैनल कॉमर्स सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़100 रुपये से कम का शेयर, पहले ही दिन 140 रुपये के पार, बाजार में धमाकेदार एंट्री