Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Shipping Corporation of India share jumps 18 percent in 2 day have invested in it
2 दिन में 18% चढ़ा सरकारी शिपिंग कंपनी का शेयर, इस उछाल के पीछे की वजह आई सामने

2 दिन में 18% चढ़ा सरकारी शिपिंग कंपनी का शेयर, इस उछाल के पीछे की वजह आई सामने

संक्षेप:

PSU Stock: सरकारी शिपिंग कंपनी में बीते तो कारोबारी दिन में तूफानी तेजी देखने को मिली है। इस दौरान शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Shipping Corporation of India) के शेयरों की कीमतों में करीब 18 प्रतिशत की तेजी आई है। 

Sat, 25 Oct 2025 12:41 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

PSU Stock: सरकारी शिपिंग कंपनी में बीते तो कारोबारी दिन में तूफानी तेजी देखने को मिली है। इस दौरान शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Shipping Corporation of India) के शेयरों की कीमतों में करीब 18 प्रतिशत की तेजी आई है। शुक्रवार को बाजार में तूफानी तेजी देखने को मिली थी। कंपनी के शेयरों का भाव 52 वीक हाई पर पहुंच गया था। बता दें, शुक्रवार को बाजार के ओपनिंग के टाइम पर शिपिंग कॉरपोरेशन का शेयर 248.40 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव करीब 12 प्रतिशत चढ़ा था। मार्केट के बंद होने के समय पर यह पीएसयू स्टॉक बीएसई में 9.57 प्रतिशत की तेजी के साथ 274.15 रुपये पर था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:LG वाली लिस्टिंग के संकेत दे रहा यह IPO, 29 अक्टूबर से ओपन, ₹145 पहुंचा GMP

क्यों दिख रही है कंपनी के शेयरों में तेजी

गुरुवार को मार्केट के दौरान कंपनी ने एक्सचेंज को बताया था कि उनके कंसल्टेंट ने लॉन्ग टर्म बिजनेस प्लान को तैयार किया है। शिपिंग कॉरपोरेशन, भारत सरकार के डिसइंवेस्टमेंट प्लान का हिस्सा है। ट्रांजैक्शन एडवाइजर, एसेट वैल्यूर और लीगल एडवाइजर को दीपम ने नियुक्त कर दिया है।

शेयर बाजार में पिछला एक साल कैसा रहा है?

पिछले 6 महीने में इस सरकारी कंपनी के शेयरों की कीमतों में 51 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, हालांकि, एक साल में यह स्टॉक 28 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 5.18 प्रतिशत की तेजी आई है। कंपनी का 52 वीक हाई 280 रुपये और 52 वीक लो लेवल 138.25 रुपये है।

तीन साल में शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों की कीमतों में 118 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 5 साल में कंपनी पोजीशनल निवेशकों को 420 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

ये भी पढ़ें:दहाड़ रहा है यह डिफेंस स्टॉक, 1266% बढ़ा दाम, 2-2 एक्सपर्ट्स बुलिश

कंपनी दे रही है लगातार डिविडेंड

यह कंपनी पिछले कई साल से निवेशकों को डिविडेंड दे रही है। आखिरी बार कंपनी 4 सितंबर को एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब कंपनी ने एक शेयर पर 6.59 रुपये का डिविडेंड दी थी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।