Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Shilchar Technologies shares jumped 2493 Percent in 5 year now Alchemy Capital picks 90000 share
5 साल में 2493% चढ़ गया यह स्मॉलकैप शेयर, अब इस दिग्गज फंड ने खरीदे 90000 शेयर

5 साल में 2493% चढ़ गया यह स्मॉलकैप शेयर, अब इस दिग्गज फंड ने खरीदे 90000 शेयर

संक्षेप:

स्मॉलकैप कंपनी शिलचर टेक्नोलॉजीज के शेयर 5 साल में 2400% से ज्यादा उछल गए हैं। पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज देने वाली दिग्गज कंपनी अल्केमी कैपिटल मैनेजमेंट ने अब शिलचर टेक्नोलॉजीज के 90000 शेयर खरीदे हैं।

Wed, 22 Oct 2025 02:04 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्मॉलकैप स्टॉक शिलचर टेक्नोलॉजीज में पिछले कुछ साल में गजब की तेजी आई है। कंपनी के शेयर मंगलवार को BSE में उछाल के साथ 4357.85 रुपये पर बंद हुए हैं। शिलचर टेक्नोलॉजीज के शेयरों में पिछले 5 साल में 2400 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज (PMS) देने वाली दिग्गज कंपनियों में से एक अल्केमी कैपिटल मैनेजमेंट ने अब शिलचर टेक्नोलॉजीज पर दांव लगाया है। शिलचर टेक्नोलॉजीज ने पिछले कुछ साल में अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर का तोहफा दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कंपनी के 90000 शेयर खरीदे
अल्केमी कैपिटल मैनेजमेंट ने अपने अल्टरनेटिव इनवेस्टमेंट फंड के जरिए शिलचर टेक्नोलॉजीज में 0.78 पर्सेंट इक्विटी हिस्सेदारी खरीदी है। अल्केमी कैपिटल मैनेजमेंट ने यह हिस्सेदारी 21 अक्टूबर को मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में ओपन मार्केट ट्रांजैक्शंस के जरिए खरीदी है। अल्केमी कैपिटल मैनेजमेंट के मालिकाना हक वाले कैटेगरी III अल्टरनेटिव इनवेस्टमेंट फंड, अल्केमी इमर्जिंग लीडर्स ऑफ टुमारो ने शिलचर टेक्नोलॉजीज के 90000 शेयर खरीदे हैं। यह स्टेक 4347.43 रुपये प्रति शेयर के दाम पर खरीदा गया है। इस ट्रांजैक्शन की टोटल वैल्यू 39.1 करोड़ रुपये थी।

ये भी पढ़ें:3 बार बोनस शेयर का तोहफा, नवरत्न कंपनी ने 1 लाख रुपये के बना दिए 1 करोड़ रुपये

5 साल में 2493% उछले हैं कंपनी के शेयर
स्मॉलकैप कंपनी शिलचर टेक्नोलॉजीज के शेयर पिछले पांच साल में 2493 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 23 अक्टूबर 2020 को 168 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 21 अक्टूबर 2025 को 4357.85 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले चार साल में शिलचर टेक्नोलॉजीज के शेयरों में 1843 पर्सेंट का उछाल देखने को मिला है। हालांकि, पिछले एक साल में कंपनी के शेयर 39 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। शिलचर टेक्नोलॉजीज के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 6125 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 2805.40 रुपये है।

ये भी पढ़ें:18 महीने में 63000% की तूफानी तेजी, अब BSE ने बजाई खतरे की घंटी

दो बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
शिलचर टेक्नोलॉजीज ने हाल के कुछ साल में अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर का तोहफा दिया है। मल्टीबैगर कंपनी ने सितंबर 2023 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। कंपनी ने जून 2025 में 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।