Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Shares of this defense company HAL are in turmoil morgan stanley says the price could fall even further
इस डिफेंस कंपनी के शेयरों में भूचाल, मॉर्गन स्टेनली ने कहा-अभी और गिर सकती है कीमत

इस डिफेंस कंपनी के शेयरों में भूचाल, मॉर्गन स्टेनली ने कहा-अभी और गिर सकती है कीमत

संक्षेप:

HAL Share Price Today: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयरों में गुरुवार, 5 फरवरी को एक बार फिर 5.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली द्वारा कंपनी की रेटिंग घटाए जाने के बाद आई है।

Feb 05, 2026 10:57 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयरों में गुरुवार, 5 फरवरी को एक बार फिर 5.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली द्वारा कंपनी की रेटिंग घटाए जाने के बाद आई है। बुधवार को 6 प्रतिशत की गिरावट के बाद, शेयर पिछले दो दिनों में कुल 11 प्रतिशत नीचे आ चुके हैं। हालांकि अभी भी HAL पर नजर रखने वाले 25 विश्लेषकों में से 21 ने अब भी शेयर को 'खरीदने' की सलाह दी है, जबकि दो-दो ने 'होल्ड' और 'बेचने' की सिफारिश की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मॉर्गन स्टेनली ने घटाया टार्गेट प्राइस

मॉर्गन स्टेनली ने HAL की रेटिंग 'इक्वल-वेट' से घटाकर 'अंडर-वेट' कर दी है। साथ ही, उसने कंपनी के शेयर के टार्गेट प्राइस में 34 प्रतिशत की कटौती करते हुए उसे पहले के 5,092 रुपये से घटाकर 3,355 रुपये कर दिया है। यह संशोधित टार्गेट प्राइस बुधवार को HAL के बंद भाव की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत और नीचे जाने की संभावना दर्शाता है।

गिरावट के कारण

मॉर्गन स्टेनली के अनुसार, HAL के शेयर के भाव में और गिरावट का जोखिम बना हुआ है। इसकी वजह प्राइवेट सेक्ट से बढ़ती प्रतिस्पर्धा और रक्षा खर्च बढ़ने के बावजूद आयात पर अधिक निर्भरता के कारण काम की गति का धीमा पड़ना बताया गया है। इन कारणों से मॉर्गन स्टेनली ने HAL के वित्तीय वर्ष 2027 के प्रति शेयर आय (ईपीएस) के अनुमान में 2 प्रतिशत और वित्तीय वर्ष 2028 के अनुमान में 5 प्रतिशत की कटौती की है।

स्टील्थ फाइटर जेट प्रोजेक्ट से बाहर होने की खबर का असर

इससे पहले बुधवार को HAL के शेयर तब 6 प्रतिशत टूटे थे, जब खबर आई थी कि कंपनी भारत के पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट या एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) के निर्माण की दौड़ से बाहर हो गई है। बुधवार की गिरावट से HAL के मार्केट कैप में लगभग 18,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

आज का हाल: गुरुवार को करीब 11 बजे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयर 3,991 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे हैं, जो 5.36 प्रतिशत कम है। यह शेयर आज निफ्टी 500 इंडेक्स पर चौथा सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला शेयर रहा है।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,