Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़share of this small cap IT company jump 17 percent after big deal with israel
इजराइल से बड़ी डील के बाद इस छोटी सी IT कंपनी के शेयर में 17% की उछाल

इजराइल से बड़ी डील के बाद इस छोटी सी IT कंपनी के शेयर में 17% की उछाल

संक्षेप:

छोटी कंपनी सी कंपनी के शेयर आज गिरावट भरे बाजार में भी उछल रहे हैं। स्मॉल-कैप ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस का शेयर बीएसई पर दिन के कारोबार के दौरान लगभग 17 प्रतिशत चढ़ गया।

Tue, 4 Nov 2025 01:38 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

छोटी कंपनी सी कंपनी के शेयर आज गिरावट भरे बाजार में भी उछल रहे हैं। स्मॉल-कैप ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस का शेयर मंगलवार, 4 नवंबर को बीएसई पर दिन के कारोबार के दौरान लगभग 17 प्रतिशत चढ़ गया। ऐसा कंपनी द्वारा इजराइल की एक प्रौद्योगिकी कंपनी के साथ 150 मिलियन डॉलर के टेक्नोलॉजी ओनरशिप ट्रांसफर (ToT) समझौते की घोषणा के बाद हुआ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक का शेयर भाव पिछले बंद भाव ₹29.78 के मुकाबले ₹29.78 पर खुला और 17% की बढ़त के साथ दिन के उच्चतम स्तर ₹34.85 तक पहुंच गया। यह उछाल बाजार की नरम रवैये के बावजूद देखने को मिली। करीब 1:27 बजे तक यह शेयर 17% की बढ़त के साथ ₹34.85 पर कारोबार कर रहा था, जबकि उस समय सेंसेक्स 0.35% की गिरावट के साथ 83,684 पर था।

भारत में बनेंगे एज-एआई चिप्स

ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस ने 4 नवंबर को एक्सचेंज को दायर घोषणा में कहा कि उसने भारत में एज-एआई चिप हार्डवेयर डिजाइन विकसित करने और सेमीकंडक्टर (अर्धचालक) बनाने के लिए इजराइल स्थित एक प्रौद्योगिकी कंपनी के साथ 150 मिलियन डॉलर का टेक्नोलॉजी ओनरशिप ट्रांसफर (ToT) समझौता किया है।

कंपनी ने बताया, "यह समझौता एज-एआई चिप्स को सह-विकसित करने के लिए है, जो उन्नत सेमीकंडक्टर सिस्टम हैं और जिन्हें AIoT (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑफ थिंग्स) तथा औद्योगिक स्वचालन अनुप्रयोगों की अगली पीढ़ी को शक्ति प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।"

कंपनी ने आगे कहा, "150 मिलियन डॉलर के इस समझौते में ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस की एक पांच-वर्षीय रणनीतिक निवेश योजना शामिल है, जिसमें भारत में प्रौद्योगिकी एकीकरण, उत्पाद विकास और विनिर्माण इकाई की स्थापना के साथ-साथ हार्डवेयर डिजाइन ट्रांसफर और बौद्धिक संपदा अधिकारों के लिए इजराइली प्रौद्योगिकी साझेदार को राजस्व साझाकरण भी शामिल है।"

शेयर प्राइस हिस्ट्री

इस साल यह स्मॉक-कैप शेयर दबाव में रहा है। इस साल अब तक इसमें 28% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि पिछले एक साल में इसने 51% से अधिक का नुकसान झेला है। हालांकि, हाल के दिनों में इसमें कुछ सुधार देखने को मिला है। मासिक आधार पर, अक्टूबर में 6% की बढ़त के बाद नवंबर में अब तक यह 15% से अधिक चढ़ चुका है।

ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस का शेयर भाव पिछले साल 11 नवंबर को ₹79.95 के अपने 52-सप्ताह के उच्चस्तर को छूने के बाद, इस साल 17 अप्रैल को ₹14.95 के 52-सप्ताह के निचले स्तर तक गिर गया था। इस शेयर का 20 जनवरी इस साल 1:2 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट (शेयर विभाजन) भी हुआ।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।