15 अक्टूबर से खुल रहा है Zetwerk Manufacturing IPO, प्राइस बैंड तय; GMP 30 रुपये

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • Zetwerk Manufacturing IPO की तरफ से प्राइस बैंड की घोषणा कर दी गई है
  • यह आईपीओ 15 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक खुला रहेगा
  • आईपीओ का जीएमपी 30 रुपये चल रहा है

Zetwerk Manufacturing IPO price band announced check
Zetwerk Manufacturing IPO ने आज प्राइस बैंड की जानकारी दे दी है।

Zetwerk Manufacturing IPO ने प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है। कंपनी का आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 15 अक्टूबर को खुल जाएगा। आईपीओ 19 अक्टूबर को बंद होगा। शेयरों का अलॉटमेंट कंपनी 21 अक्टूबर को करेगी। 23 अक्टूबर को बीएसई और एनएसई में कंपनी की लिस्टिंग प्रस्तावित है। इस कंपनी के आईपीओ का साइज 5012 करोड़ रुपये है। कंपनी के इश्यू में फ्रेश शेयर और ऑफर फार सेल दोनों शामिल है। ग्रे मार्केट में भी इश्यू को लेकर हलचल है।

इस आईपीओ में 2830 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर शामिल है। मौजूदा निवेशक 2182.30 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री करेंगे। इस आईपीओ के बाद कंपनी में प्रमोटर Zetwerk की शेयरहोल्डिंग 21.08 प्रतिशत से घटकर 15.71 प्रतिशत हो जाएगी।

कितना है प्राइस बैंड (Zetwerk Manufacturing IPO price band)

आईपीओ के लिए कंपनी ने 143 रुपये से 151 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी ने निवेशकों के लिए 99 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14949 रुपये का दांव लगाना होगा। बता दें, कंपनी अपने कर्मचारियों को एक शेयर पर 14 रुपये की छूट दी है।

आईपीओ में 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रहेगा। वहीं, 75 प्रतिशत हिस्सा क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बिडर्स और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए आरक्षित रहेगा।

कौन-कौन से प्रमोटर बेच रहे हैं शेयर

अमृत प्रतीक आचार्य और श्रीनाथ रामकृष्ण की तरफ से भी आईपीओ में शेयरों की बिक्री होने वाली है। इसके अलावा Peak XV Partners, Accel India V, लाइट स्पीड वेंचर पार्टनर्स, सैफुद्दीन कुरैशी भी कुछ शेयर आईपीओ के जरिए बेच रहे हैं।

ग्रे मार्केट में अच्छी स्थिति (Zetwerk Manufacturing IPO GMP Today)

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 30 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। कल यानी 11 अक्टूबर को आईपीओ 30 रुपये के जीएमपी पर ट्रेड कर रहा था।

फ्रेश इश्यू से जुटाए पैसों का क्या होगा?

कंपनी मौजूदा कर्ज को पूरा या आंशिक चुकाने के लिए 1300 करोड़ रुपये का प्रयोग करेगी। वहीं, बाकि पैसा कंपनी अपनी ग्रोथ और जनरल कॉरपोरेट कार्यों में प्रयोग करेगी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचार15 अक्टूबर से खुल रहा है Zetwerk Manufacturing IPO, प्राइस बैंड तय; GMP 30 रुपये